Pushpa 2 भगदड़ मामले में एक साल बाद पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों को बनाया आरोपी

Allu Arjun Stampede Case: ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है. चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

Allu Arjun Stampede Case: ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है. चलिए आपको सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Allu Arjun Stampede Case

Allu Arjun Stampede Case

Allu Arjun Stampede Case: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने करीब एक साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है. ये घटना 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स स्थित संध्या थिएटर में हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज अब भी जारी है.

Advertisment

हैदराबाद की चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए लगभग 100 पेज की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में एक्टर अल्लू अर्जुन, संध्या थिएटर के प्रबंधन और स्टाफ, अभिनेता के मैनेजर, निजी सुरक्षा कर्मियों और बाउंसर के नाम शामिल हैं. अल्लू अर्जुन को इस केस में आरोपी नंबर 11 (A-11) के रूप में लिस्टेड किया गया है. हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने जानकारी दी कि 24 दिसंबर को स्थानीय अदालत में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है.

कैसे हुआ था हादसा

चार्जशीट के मुताबिक, 4 दिसंबर 2024 को फिल्म के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी. भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई. इस हादसे में 35 वर्षीय रेवती की मौत हो गई, जबकि उनके नाबालिग बेटे श्रीतेज को ऑक्सीजन की कमी के चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा.

पुलिस जांच में ये निष्कर्ष निकाला गया है कि ये त्रासदी घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के पालन में चूक का नतीजा थी. आरोपपत्र में कहा गया है कि संध्या थिएटर के प्रबंधन और मालिकों को अभिनेता के आगमन की जानकारी होने के बावजूद भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए.

अल्लू अर्जुन पर क्या आरोप हैं?

चार्जशीट में अभिनेता अल्लू अर्जुन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अत्यधिक जोखिम भरी भीड़ की स्थिति के बावजूद थिएटर का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन व पुलिस के साथ समुचित समन्वय नहीं किया. उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा टीम के सदस्यों को भी लापरवाही के आरोपों में आरोपी बनाया गया है.

अल्लू अर्जुन पर क्या आरोप हैं?

चार्जशीट में अभिनेता अल्लू अर्जुन पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अत्यधिक जोखिम भरी भीड़ की स्थिति के बावजूद थिएटर का दौरा किया और स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समुचित समन्वय नहीं किया. उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा टीम के सदस्यों को भी लापरवाही के आरोपों में आरोपी बनाया गया है.

एक रात जेल में रहे थे अल्लू अर्जुन

इस मामले में अल्लू अर्जुन को पहले हैदराबाद की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. हालांकि, जमानत मिलने में देर होने के कारण उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी. अगले दिन सुबह उन्हें जमानत मिल गई थी.

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'सक्सेस उनके सिर चढ़ गई है'

Pushpa 2 Allu Arjun
Advertisment