बबीता, नीतू कपूर से लेकर आलिया और अलेखा आडवाणी तक, मिलिए कपूर खानदान की सारी बहुओं से

Kapoor Family Daughters In Law: नीतू कपूर, बबीता, आलिया भट्ट को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन हम आपको कपूर खानदान की सभी बहुओं के बारे में बताएंगे.

Kapoor Family Daughters In Law: नीतू कपूर, बबीता, आलिया भट्ट को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन हम आपको कपूर खानदान की सभी बहुओं के बारे में बताएंगे.

author-image
Sezal Thakur
New Update
image (5)

Image Source- Social Media

Kapoor Family Daughters In Law: हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फैमिली यानी की कपूर फैमिली को तो हर कोई जानता है, लेकिन आप कपूर खानदान की सभी बहुओं के बारे में शायद ही जानते हों. हालांकि आप इस परिवार की कुछ बहुओं के बारे में जानते हों, जैसे- नीतू कपूर, बबीता, आलिया भट्ट. तो ऐसे में हम आपको कपूर खानदान की सभी बहुओं के बारे में बताते हैं. 

Advertisment

पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी

image (4)

सबसे पहले बात करती हैं इस परिवार के दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर की वाइफ के बारे में. पृथ्वीराज कपूर की शादी रामसरनी मेहरा कपूर से हुई थी, जिन्हें 1923 में राम के नाम से पहचाना जाता था. दोनों के तीन बेटे थे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम उर्मी है.

राज कपूर की पत्नी कृष्णा मल्होत्रा

image (4)

पृथ्वीराज कपूर के बड़े बेटे राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी, जो उनके पिता के मामा की बेटी थीं. इन दोनों के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. इनके नाम रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा कपूर जैन हैं. 

शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली

Shammi Kapoor's first wife Geeta Bali

पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर ने गीता बाली से मुंबई के बाणगंगा मंदिर में  शादी की थी. इनका एक  बेटा है आदित्य राज कपूर है. बता दें कि शम्मी कपूर ने दो शादियां की थी. उनकी दूसरी पत्नी का नाम नीला देवी है.  

शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल

Shashi Kapoor's wife Jennifer Kendall

अब बात करते हैं शशि कपूर की, तो उन्होंन जेनिफर केंडल से शादी की थी. इनके तीन बच्चे थे- कुणाल, करण और संजना कपूर. 

रणधीर कपूर की पत्नी बबीता

Randhir Kapoor's wife Babita (1)

वहीं राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर को एक्ट्रेस बबीता से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इनकी २ बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर.

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह

Rishi Kapoor's wife Neetu Singh

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को नीतू से प्यार हो गया था, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. इनके दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर.

राजीव कपूर की पत्नी आरती सबरवाली

Rajeev Kapoor's wife Aarti Sabarwali

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी. 

आदित्य राज कपूर की पत्नी प्रीति

Aditya Raj Kapoor's wife Preeti

शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर काफी अलग जीवन जी रहे हैं. बता दें, आदित्य राज कपूर के गुरूजी ने 1982 में प्रीति के साथ हिमालय में गुरुजी के आश्रम में उनकी शादी की व्यवस्था की थी और इसमें सभी कपूरों ने शिरकत की थी.

कुणाल कपूर की पत्नी शीना सिप्पी

Kunal Kapoor's wife Sheena Sippy

वहीं शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, बेटा ज़हान और बेटी शायरा.

करण कपूर की पत्नी लोर्न

Karan Kapoor wife Lorna

शशि कपूर के छोटे बेटे कारण कपूर ने लोर्ना से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं. बता दें कि वह अपनी बेटी आलिया और बेटे जैच के साथ लंदन में रहते हैं.

रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट

Ranbir Kapoor's wife Alia Bhatt

अब बात करते हैं रणबीर कपूर की, तो आपको बता दें कि इस कपल ने 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे संग 7 फेरे लिए थे. वहीं दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम राहा कपूर है.

आदर जैन की पत्नी अलेखा आडवाणी

Alekha Advani, wife of Aadar Jain

वहीं कपूर खानदान के एक और चिराग ने हाल ही में शादी की है, जिसका नाम है आदर जैन. जी हां, उन्होंने अपनी लेडी लव अलेखा आडवाणी से हाल ही में शादी में रचाई है. इसका मतलब अब ये भी खपूर खानदान की बहुओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- भाई की हल्दी सेरेमनी में करिश्मा कपूर ने पहनी इतनी सस्ती जूतियां, आपके बजट में भी हो जाएंगी फिट

      
Advertisment