/newsnation/media/media_files/2025/12/11/alia-bhatt-in-red-sea-international-receives-golden-globes-horizon-awar-2025-12-11-19-22-06.jpg)
Alia Bhatt Photograph: (Instagram)
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. जी हां, अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' को लेकर पहले ही सुर्खियों में रहने वाली आलिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो ग्लोबल सिनेमा में भी अपना दमखम रखती हैं. बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली आलिया को इस साल प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये सम्मान एक्ट्रेस के करियर के लिए एक और बड़ा उपलब्धि मानी जा रही है. फैंस जहां एक्ट्रेस की फिल्मों का इंतजार करते नहीं थकते, वहीं आलिया का ये नया अचीवमेंट उनके अंतरराष्ट्रीय सफर को और भी खास बना रहा है.
आलिया को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया
अवार्ड मिलने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल नजर आई. आपको बता दें, ये फेस्टिवल सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित हुआ था और इसका ये पांचवां संस्करण था. इस खास मौके पर ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी को उमर शरीफ अवार्ड दिया गया, जबकि आलिया को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
अपनी पोस्ट में आलिया ने लिखा कि सिनेमा की ताकत उन्हें हमेशा प्रेरित करती है, 'ये याद दिलाता है कि मुझे फिल्मों से इतना प्यार क्यों है.' एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर ढेर सारा प्यार भेजा. वहीं, गोल्डन ग्लोब्स की ध्यक्ष हेलेन होहेन ने भी आलिया की जमकर तारीफ की और कहा कि, 'आलिया को ये अवॉर्ड देते हुए बेहद खुशी हो रही है. ये अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए है.'
ये भी पढ़ें: Dhurandhar ही नहीं इन पांच फिल्मों में विलेन बन चुके हैं अक्षय खन्ना, एक्टिंग का दिखाया था जादू
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us