/newsnation/media/media_files/2026/01/20/akshay-kumar-2026-01-20-08-35-05.jpg)
Akshay Kumar Photograph: (Instagram Voomla)
Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मुंबई के जुहू इलाके में 19 जनवरी की रात करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक्टर के काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार की काफिले वाली इनोवा कार से जा टकराया. ऐसे में जानते हैं, हादसे के समय एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल कहां थे.
कैसे हुआ कार का एक्सीडेंट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सिक्योरिटी कार का उनके जुहू वाले घर के पास रोड एक्सीडेंट हुआ. हादसे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद उस जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग ड्राइवर को पानी पिला रहे है. हालांकि कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई. लेकिन इन सबके बीच अक्षय के फैंस एक्टर को लेकर चिंता जताने लगे. वहीं, अक्षय कुमार की टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
एक्सीडेंट के वक्त कहां थे अक्षय?
बताया जा रहा है कि स हादसे के दौरान अक्षय एक्सीडेंट वाली कार में मौजूद नहीं थे. हालांकि वो काफिले से आगे दूसरी कार में थे और उनके साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) भी थी. बताया जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं. अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अरशद वारसी के साथ जॉली एलएलबी 3 में देखा गया था. इस कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों से मिली जुली प्रतीक्रिया मिली थी. वहीं, अक्षय कुमार फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उनकी आने वाली फिल्मों में वेलकम टू द जंगल, हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला और हेरा फेरी 3 शामिल है. इनमें से कुछ इसी साल 2026 में रिलीज की जाएंगी.
ये भी पढ़ें- गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अब भांजे ने तोड़ी चुप्पी, मामा-मामी को दे डाली ये सलाह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us