/newsnation/media/media_files/2025/04/29/w5M9oTnMB8u8FwDFTYPe.jpg)
पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए ये सितारे
Padma Awards 2025: बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल, चिकित्सा, विज्ञान, कला और सामाजिक कार्य जैसे विविध क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन करने वाली 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इसमें 17 नाम मनोरंजन जगत की हस्तियों के भी शामिल है, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया. इस लिस्ट में गायक अरिजीत सिंह,एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, सिंगर पंकज उधास ,एक्टर अजित कुमार से लेकर फिल्म निर्माता शेखर कपूर तक के नाम शामिल हैं. देखें पूरी लिस्ट...
पंकज उधास
#WATCH | Singer Pankaj Udhas (posthumous) has been conferred with Padma Bhushan for his contribution to the field of Art. His wife Farida Pankaj Udhas receives the award from President Droupadi Murmu.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/KRXc10wL29
सिंगर पंकज उधास को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया. इस दौरान उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस अवॉर्ड स्वीकार किया.
अरिजीत सिंह
सिंगर अरिजीत सिंह को उनके अहम योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया.
नंदामुरी बालकृष्णा
#WATCH | Actor and Andhra Pradesh MLA Nandamuri Balakrishna receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Art.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/YAHohendso
साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्णा को भी दिल्ली में आयोजित इस समारोह में सम्मानित किया गया. वह इस दौरान आंध्र प्रदेश की पारंपरिक आउटफिट में नजर आए.
शेखर कपूर
#WATCH | Film Director Shekhar Kapur receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Art.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/2f59vWcZm0
फिल्म निर्माता शेखर कपूर को सिनेमा के क्षेत्र में उनके काम और योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर डायरेक्टर ब्लैक कलर की शेरवानी पहने काफी डैंशिग लुक में नजर आए.
अजित कुमार
#WATCH | Actor S. Ajith Kumar receives Padma Bhushan award from President Droupadi Murmu for his contribution to the field of Art.
— ANI (@ANI) April 28, 2025
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/itn6ReBXH2
साउथ एक्टर थाला अजित कुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड मिला है. इस अवॉर्ड को जनवरी में अनाउंस कर दिया गया था, जिसके बाद एक्टर ने इसपर रिएक्शन देते हुए अपनी खुशी जाहिर की थी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया था.
यहां देखें पद्म पुरस्कार जीतने वालों सितारो की पूरी लिस्ट
गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण
लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री
संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
गायक महाबीर नायक – पद्मश्री
ये भी पढ़ें- Actor Found Dead: पिकनिक पर गए एक्टर की दर्दनाक मौत, झरने में मिली लाश, परिवार ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप