'गोविंदा का करियर इंडस्ट्रीवालों ने बर्बाद किया', एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sudha Chandran on Govinda Career: एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने गोविंदा को लेकर बात की है और बताया है कि गोविंदा का करियर उन्होंने खुद नहीं बल्कि इंडस्ट्रीवालों ने ही जबरदस्ती बर्बाद किया है.

Sudha Chandran on Govinda Career: एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने गोविंदा को लेकर बात की है और बताया है कि गोविंदा का करियर उन्होंने खुद नहीं बल्कि इंडस्ट्रीवालों ने ही जबरदस्ती बर्बाद किया है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Sudha Chandran on Govinda

Sudha Chandran on Govinda

Sudha Chandran on Govinda Career: एक समय था जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था. जी हां, करीब दो दशकों तक उन्होंने अपनी कॉमेडी, डांस और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि 2000 के बाद उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई और धीरे-धीरे उनका ग्राफ नीचे जाता दिखाई दिया. इसे लेकर अक्सर कहा जाता है कि गोविंदा की लेट-लतीफी और समय पर सेट पर न पहुंचने की आदत ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया.

Advertisment

इसी बीच अब एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने इस मुद्दे पर अलग नजरिया पेश किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गोविंदा के करियर में गिरावट के लिए सिर्फ उन्हें जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने परिस्थितियां ऐसी बना दीं कि अंततः दोष गोविंदा पर ही आ गया. चलिए हम आपको बताते हैं कि सुधा चंद्रन ने इस बारे में और क्या कुछ कहा?

"वो सभी को संतुष्ट नहीं कर पाए"

इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने कहा, “मैंने गोविंदा जी का दौर बहुत करीब से देखा है. उस समय हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था. कई बार वो खुद कहते थे कि उनके पास समय नहीं है और वो नई फिल्में साइन नहीं कर सकते, लेकिन निर्माता-निर्देशक मानते नहीं थे. वे उन्हें लगातार फिल्मों के लिए साइन करते रहे.” उन्होंने आगे बताया कि गोविंदा एक समय में सात-आठ फिल्मों पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, “एक इंसान के पास 24 घंटे ही होते हैं. वह कितना काम कर सकता है? जब वो सभी को संतुष्ट नहीं कर पाए तो उन्हीं पर आरोप लगने लगे, जिससे उनके करियर पर असर पड़ा.” 

"वो देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं"

सुधा चंद्रन ने यह भी कहा कि निर्देशक डेविड धवन के सेट पर गोविंदा हमेशा समय पर पहुंचते थे. उन्होंने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और अभिनय प्रतिभा बेमिसाल है और वो देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वहीं सुधा चंद्रन के इस बयान के बाद एक बार फिर गोविंदा के करियर में आई गिरावट को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें: 'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सु्प्रीम नेता को बताया 'मसीहा'

Govinda Sudha Chandran
Advertisment