/newsnation/media/media_files/2026/03/04/toxic-film-release-date-2026-03-04-11-43-48.jpg)
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म अब 3 महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यश ने 4 मार्च की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ को ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है. फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट की गई है, ताकि यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचे. लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अनिश्चित हालात के कारण मेकर्स ने रिलीज टालने का फैसला लिया है.
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी, बताई पोस्टपोन की वजह
केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने होली के दिन यानी आज (4 मार्च) अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म टॉक्सिक की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज को नई तारीख देने का ऐलान किया. पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण अब यह 4 जून 2026 को रिलीज होगी.
Toxic's release postponed: Makers of Yash starrer pushes film back 3 months due to unrest in Middle East
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/CXNDTkpknL#Toxic#Yash#Toxicpostponed#IranIsraelConflict#MiddleEastpic.twitter.com/zWCxlllhtv
अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया. खाड़ी देशों में सिनेमा संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए निर्माताओं ने हालात पर बारीकी से नजर रखते हुए यह कदम उठाया. गौरतलब है कि 8 मार्च को बेंगलुरु में देशभर की मीडिया के साथ फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च तय था और 19 मार्च की रिलीज को ध्यान में रखते हुए पूरा प्रमोशनल शेड्यूल फाइनल किया जा चुका था.
निर्माताओं का आधिकारिक बयान
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है. कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है. कई वर्षों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे. लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे. अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है. आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.
फिल्म कास्ट से जुड़ी जानकारी
फिल्म में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी यश द्वारा लिखी गई है और निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी तैयार किए जा रहे हैं. निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है.
यह भी पढ़ें- Holi 2026: रंग बरसे से लेकर बलम पिचकारी तक, होली के जश्न में शामिल करें बॉलीवुड के ये 10 गाने, आ जाएगा मजा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us