Abhishek Bachchan Birthday: कितने करोड़ के मालिक हैं अभिषेक बच्चन? अब तक इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन आज अपना 49वें जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं उनके करियर, नेट वर्थ, प्रॉपर्टी, बिजनेस और आने वाली फिल्मों से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में.

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन आज अपना 49वें जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं उनके करियर, नेट वर्थ, प्रॉपर्टी, बिजनेस और आने वाली फिल्मों से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में.

author-image
Uma Sharma
New Update
Abhishek Bachchan Birthday

Abhishek Bachchan Birthday

Abhishek Bachchan Birthday:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई, लेकिन अभिषेक की एक्टिंग को सराहा गया.

Advertisment

करियर में उतार-चढ़ाव का सफर

अभिषेक बच्चन का करियर आसान नहीं रहा. कई फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. गुरु, पा, युवा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘I Want to Talk’ में भी उनका काम चर्चा में रहा. ऐसे में चलिए हम आपको अभिषेक के 49वें जन्मदिन के मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. 

कितनी है अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ?

अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति करीब 280 करोड़ रुपये है. वह फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करते हैं. अभिषेक बच्चन सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. वह प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं. इसके अलावा उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस AB Corp भी है.

रियल एस्टेट में किया बड़ा निवेश

अभिषेक बच्चन ने प्रॉपर्टी में भी भारी निवेश किया है. साल 2020 से 2024 के बीच उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर करीब 220 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी.  हाल ही में उन्होंने 24.95 करोड़ रुपये में 10 अपार्टमेंट भी खरीदे हैं.

इन फिल्मों में दिखा अभिषेक का दम

अभिषेक बच्चन कई हिट और यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनकी प्रमुख फिल्में हैं  तेरा जादू चल गया, देश, हां मैंने भी प्यार किया, शरारत, कुछ न कहो, रन, युवा, धूम, सरकार, बंटी और बबली, दस, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा न कहना और उमराव जान. वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही हाउसफुल 5 और ओटीटी फिल्म ‘Be Happy’ में नजर आने वाले हैं. उनके फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. 

यह भी पढे़ं: Shark Tank India 5: अमन गुप्ता से हार्दिक कोठिया तक, जानिए सभी जजों की नेट वर्थ

Abhishek Bachchan Birthday Abhishek Bachchan
Advertisment