logo-image

हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर से लेकर पंजाब के खेल मंत्री तक, जानें परगट सिंह का राजनीतिक करियर

इस बार भी परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से ही मैदान में उतारा गया था. परगट सिंह हॉकी को हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता था.

Updated on: 09 Mar 2022, 02:05 PM

highlights

  • विधानसभा सीट से विधायक परगट सिंह के बारे में सब जानते हैं
  • परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से ही मैदान में उतारा गया था
  • परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं

New Delhi:

पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में खेल व शिक्षा मंत्री और जालंधर कैंट विधानसभा सीट से विधायक परगट सिंह( Pargat singh) के बारे में सब जानते हैं. पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह 2017 में SAD यानी शिरोमणी अकाली दल (शिअद) से कांग्रेस में कदम रखा था.  इस बार भी परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से ही मैदान में उतारा गया था. परगट सिंह (Pargat Singh) का जन्म 5 मार्च 1965 को हुआ था. परगट सिंह हॉकी को हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता था. 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- एक कॉमेडी शो से लेकर राजनीति तक, जानें भगवंत मान का सफर

राजनीति में आने से पहले परगट सिंह पंजाब पुलिस में बतौर SP कार्यरत थे. पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित परगट सिंह उन 42 कांग्रेस विधायकों में से एक थे, जिन्होंने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) जल नहर को असंवैधानिक रूप से समाप्त करने के भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया था. परगट सिंह जालंधर की सुरजीत सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं और इसके साथ-साथ वह राज्य के सीएम द्वारा नामित हॉकी पंजाब के महासचिव भी हैं. 

परगट सिंह की कुल संपत्ति-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक परगट सिंह के पास 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. साल 2015-16 में परगट सिंह ने अपनी इनकम टैक्स रिटर्न में 11 लाख से ज्यादा की आमदनी बताई थी. इसी साल उनकी पत्नी ने 3 लाख से ज्यादा की ITR फाइल की थी. 2017 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक परगट सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है. 

पंजाब में किन पार्टियों में टक्कर-

पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी (AAP) में कड़ी टक्कर हो रही है.  हालांकि अकाली दल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी भी सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभा सकती है. राज्य में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया था. सिंह को जालंधर कैंट विधानसभा सीट के लिए शिअद उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था, जिसके बाद में उन्होंने कांग्रेस के जगबीर सिंह बराड़ को हराकर जीता था.