हिमाचल प्रदेश चुनाव: चंबा का परेल पुल बना बड़ा चुनावी मुद्दा
इस पुल का निर्माण 15 साल पहले चम्बा-पठानकोट हाईवे पर 1.09 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था। रावी नदी पर बने परेल पुल के गिरने के बाद लोग इस पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
हिमाचल के चंबा में पिछले महीने टूटा परेल पुल धीरे धीरे बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। रावी नदी पर बने परेल पुल का निर्माण 15 साल पहले चंबा-पठानकोट हाईवे पर 1.09 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था।
लेकिन इसके गिरने के बाद अब पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
स्थानीय निवासी लक्ष्मण का कहना है कि पुल टूटने से बहुत मुश्किल हो रही है। पहले यहां से जाना काफी नज़दीक पड़ता था। पुल टूटने से दूरी तो बढ़ी ही है ट्रैफिक जाम की भी समस्या बढ़ गयी है।
लक्षमण ने कहा, 'यह चंबा चुनाव में बहुत बड़ा मुद्दा बनने वाला है और इसका ख़ामियाज़ा दोनों पार्टियों को भुगतना होगा।'
INX मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कार्ती चिदंबरम को नहीं दी राहत
इसे आप दुर्घटना कहे या फिर राजनीतिक पार्टियों का दुर्भाग्य लेकिन हिमाचल में इस पुल के गिरने से लोग काफी नाराज हैं।
जानकारी के मुताबिक नाबार्ड योजना के तहत इस पुल का शिलान्यास 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। जिसके बाद 2003 में इसका निर्माण शुरू हुआ।
साल 2005 में वीरभद्र सिंह ने इस पुल का उद्घाटन किया।
लेकिन अब इस पुल के टूटने के बाद राज्य की दोनों पार्टियां इस मुद्दे से कन्नी काटती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि इस बार दोनों पार्टियों को पुल निर्माण में हुई धांधली की याद दिलाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच ही है। बीजेपी ने इस चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहर पर चुनाव लड़ रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें