Today History: आज ही के दिन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को भारत में शरण दी गई थी, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 31 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 31 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
history 81 5

history( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

31 May History Update- इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 31 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, इन जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा

महत्वपूर्ण घटनाएं-

1577- मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म.

1727- फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए.

1759- अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थिअटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया.

1878- जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत.

1889- अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की मौत.

1900- लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया.

1907- अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू.

1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया.

1935- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत.

1959- बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई.

1966- दक्षिणी वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में वियतनाम की बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी. आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया. बौद्ध समुदाय सैन्य सरकार की अगुवाई करने वाले प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा मांग कर रहा था.

1977- भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की.

2008- विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकार्ड बनाया.

indian history History today history world history today history in hindi Daily History 31 May History
      
Advertisment