Today History: आज ही के दिन लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 3 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 3 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
history 81 5

history( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

03 June History Update- इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 3 जून को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: यूपी बोर्ड : इंटर के छूटे अभ्यर्थियों का प्रैक्टिकल 9 व 10 जून को

महत्वपूर्ण घटनाएं-

1867- भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक हरविलास शारदा का जन्म.

1901- ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म.

1915- ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा.

1918- महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिन्दी राजभाषा मानी गई.

1924- तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि का जन्म.

1930- भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म.

1943- संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की.

1947- ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया.

1959- सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया.

1972- देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया.

1974- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन.

1985- भारत सरकार ने पांच दिन का कार्य दिवस सप्ताह शुरू किया.

ये भी पढ़ें: 10th 12th Exam Date sheet : परीक्षा सेंटर में भी कोरोना से रहना होगा होशियार, एंट्री से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग

1999- होवरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन.

2005- फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया.

2014- पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन.

indian history History today history world history 3 June History In Hindi Daily History 3 June History
      
Advertisment