आज के दिन आजादी के बाद पहली बार जारी हुआ था डाक टिकट, पढ़ें 21 नवंबर का इतिहास
आज जानेंगे 21 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. आज के दिन जन्मे खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्मे खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2020 : सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ पूजा का समापन
प्रमुख घटनाएं
1817 : मोजे़स गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया.
1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया.
1906 : चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई.
1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया.
1947 : आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया.
1956 : एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी.
1962 : भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्ष विराम का ऐलान किया.
1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ.
1963 : भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया.
1979 : मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार.
1986 : मध्य अफ़्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया.
1999 : चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया.
2001 : संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा.
2002 : मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित.
2002 : बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया.
2005 : श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया.
2007 : पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया.
2008 : प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की.
2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया.
यह भी पढ़ें : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए 21 नवंबर का राशिफल
जन्म
1965 : स्कन्दगुप्त
1965 : एण्डी कैडिक
1970 : जस्टिन लैंगर
1976 : सलीम इलाही
1962 : आरती छाबड़िया
1931 : ज्ञानरंजन - हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार हैं.
1899 : हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक.
1916 : नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1941 : आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री
1872 : केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि और स्वतंत्रता सेनानी.
यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते केस पर सख्त MP सरकार, 5 जिलों में आज से कर्फ्यू
मृत्यु
1970 : सी वी रमन, प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार.
1517 : सिकन्दर लोदी- बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान
1970 : चन्द्रशेखर वेंकटरमन, भारतीय वैज्ञानिक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी