आज ही के दिन भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को कहा था अलविदा, जाने आज का इतिहास

जानेंगे आज 18 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 18 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
History

History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

18 July History Update- इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 18 जुलाई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: University Exam: परीक्षाओं को लेकर यूसीजी को 755 विश्वविद्यालयों से मिला जवाब

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1290- इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।

1630- स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1743- साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।

1781- ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872- ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1918- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।

1947- ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।

1951- उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955- परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।

1963- सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968- कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।

1977- वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1980- पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1985- सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: वन नेशन वन बोर्ड (One Nation One Board) की मांग को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कही यह बात

2010- केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।

2012- किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2012- भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।

today history in hindi indian history 18 July History History world history
      
Advertisment