आज ही के दिन तैमूर ने नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली थी, पढ़ें 18 दिसंबर का इतिहास

जानेंगे आज 18 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 18 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
आज का इतिहास

आज का इतिहास( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

18 December 2020 History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 18 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: रंग-बिरंगी लाइटों से रौशन हुई AMU, शताब्दी समारोह में PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-

1398 - आमिर तैमूर ने सुलतान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली.

1865 - अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया.

1946 - मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म. उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी.

1960 - नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन.

1963 - अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म. पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है.

1989 - सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला.

1995 - अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया.

1997 - किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए. वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे.

2014 - रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया.

2017 - राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया.

2019 - तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया.

2019 - अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा. 

(भाषा इनपुट के साथ)

Source : News Nation Bureau

indian history History फिल्म वीडी 18 इतिहास world history today history in hindi आज का इतिहास हिंदी में भारत का इतिहास दुनिया का इतिहास दैनिक इतिहास 18 December History
      
Advertisment