आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी, पढ़ें 11 अप्रैल का इतिहास
जानेंगे आज 11 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
नई दिल्ली:
11 April 2021 Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 11 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास (History) के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई. एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया. देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार हैं.
और पढ़ें: कोरोना का प्रकोप जारी, हरियाणा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल हुए बंद
आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1869- कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था.
1887- भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म.
1919- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना.
1921- रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया.
1930- ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया. इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया.
1937- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म.
1951- थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म.
1964- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित.
1970- अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना.
1976- स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी.
1983- बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड.
1997- केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव में हार गई. कांग्रेस के समर्थन वापस लेने के बाद अल्पमत में आई देवेगौड़ा सरकार के विश्वास मत के खिलाफ 292 सांसदों ने मतदान किया था, जबकि 158 सदस्य इसके पक्ष में थे. छह संसद सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था.
1999- अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी.
2000- भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज' के लिए पुलित्जर पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी.
2010- पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु.
2011- भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी