/newsnation/media/post_attachments/images/2020/08/01/history-815-19.jpg)
Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))
01 August History Update- इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 01 अगस्त को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.
और पढ़ें: नयी शिक्षा नीति में कोई भाषा किसी पर नहीं थोपी गई : के कस्तूरीरंगन
01 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1831- नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया.
1883- ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू.
1914- प्रथम विश्व युद्ध शुरू.
1916- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की.
1920- महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की.
1920- विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन
1932- जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म.
1953- क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया.
1953- देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया.
1957- नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना.
1960- पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया.
1975- दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली विश्व की पहली पेशेवर महिला पायलट बनीं.
1995- हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की.
ये भी पढ़ें: अभिभावकों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, स्कूलों में जीरो सत्र घोषित करने की मांग
2004- श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता.
2006- जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की.
2007- वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के छ- सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते.
(भाषा इनपुट के साथ)