/newsnation/media/media_files/2024/12/22/HIJOCwofYtudogn8RfyJ.jpg)
Pariksha pe Charcha 2026: छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिए देशभर के विद्यार्थियों से संवाद करने जा रहे हैं. इस साल इस कार्यक्रम का नौवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है. इसका प्रसारण 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा.
पीएम मोदी ने दी ये जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, वैसे ही ‘परीक्षा पे चर्चा’ भी लौट आया है. इस बार उन्होंने देश के अलग-अलग शहरों- देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के छात्रों से बातचीत की है. पीएम मोदी ने कहा कि युवा छात्रों से मिलना और उनसे परीक्षा के तनाव, करियर और जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना हमेशा प्रेरणादायक होता है.
As the Parikshas are approaching, #ParikshaPeCharcha is back too!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026
This time, the Charcha happened with #ExamWarriors in Devmogra, Coimbatore, Raipur, Guwahati and at 7, LKM in Delhi. As always, it is refreshing to interact with my young friends and discuss stress free exams… pic.twitter.com/HOEmDZIR7B
इस बार बदला गया कार्यक्रम का प्रारूप
इस बार कार्यक्रम का प्रारूप पहले से थोड़ा अलग है. पहले यह कार्यक्रम आमतौर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़े स्तर पर आयोजित होता था. लेकिन पिछले साल से इसमें बदलाव किया गया है. इस बार प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर छात्रों से मुलाकात की. कुछ छात्रों को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, पर भी बातचीत का अवसर मिला.
कहां देख सकेंगे ये कार्यक्रम?
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का प्रसारण दूरदर्शन (डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया), ऑल इंडिया रेडियो, यूट्यूब (शिक्षा मंत्रालय), फेसबुक लाइव और मायगव पोर्टल पर किया जाएगा. इसके अलावा निजी टीवी चैनलों पर भी इसे दिखाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें.
4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण
इस वर्ष कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया है. करीब 4.5 करोड़ से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं. इनमें लगभग 4.19 करोड़ छात्र, 24.84 लाख शिक्षक और 6.15 लाख अभिभावक शामिल हैं. पिछले साल भी इस कार्यक्रम को भारी प्रतिक्रिया मिली थी और उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली थी. इस बार संख्या और भी अधिक होने से नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- सावधान! धरती को निगल लेगा सूरज, साइंटिस्टों ने दी चेतावनी, क्या ऐसे होगा दुनिया का अंत?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us