IDBI Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती निकाली है.

IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने 1300 पदों पर भर्ती निकाली है.

author-image
Suhel Khan
New Update
IDBI Bank Recruitment 2026

बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका Photograph: (Freepik)

IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और उसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इस सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी. आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं.

Advertisment

कितने पदों पर निकली भर्ती?

आईडीबीआई बैंक ने इस साल कुल 1300 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के माध्यम से आईडीबीआई बैंक सहायक प्रबंधक (Junior Assistant Manager) और कनिष्ठ सहायक प्रबंधक (Assistant Manager (Grade A)) के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.

IDBI Bank में भर्ती के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता?

सहायक प्रबंधक- अगर आप आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय की स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. यानी आपने बीए, बीएससी, बीकॉम, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी अन्य फील्ड में स्नातक की डिग्री ली है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार के स्नातक की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. जबकि एससी, एसटी या दिव्यागजनों ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की हो.

कनिष्ठ सहायक प्रबंधक के पदों के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में कनिष्ठ सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैंनेजर के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने इससे पहले दो वर्ष तक इसी फील्ड में काम किया हो.

कितनी होना चाहिए उम्मीदवार की आयु

सहायक प्रबंधक यानी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है. जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी.

वहीं सहायक प्रबंधक यानी असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है. इन पदों के लिए भी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को 250 रुपये आवेदन शुल्क अदा करना होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को शुरू हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19  मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 मार्च 2026 रखी गई है. यानी इसके बाद आप आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाएंगे.

कैसे करें आवेदन

आईडीबीआई बैंक में भर्ती के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/idbijamfeb26/ पर लॉगइन करना होगा. यहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिकर कर मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर लें, उसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, फिर मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर लें. फॉर्म पूरा करने के बाद उसका प्रीव्यू देखें और उसके बाद फीस जमाकर सबमिट कर दें.
government jobs IDBI Bank Recruitment
Advertisment