शालीमार बाग फायरिंग: पति ने मारी थी पत्नी को गोली, पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक, इस घटना को महिला के पति पंकज मेहरा ने ही अंजाम दिया था और अब पूछताछ में उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया है।
highlights
- शालीमार बाग में बुधवार को हुई थी प्रिया मेहरा की हत्या
- बदमाशों द्वारा कार को ओवरटेक कर गोली मारने की थ्योरी आई थी सामने
- दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पति ने माना कि उसने ही किया कत्ल, फिर झूठी कहानी बनाई
नई दिल्ली:
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक महिला प्रिया मेहरा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना को महिला के पति पंकज मेहरा ने ही अंजाम दिया था और अब पूछताछ में उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार पंकज ने ही गोली मारकर प्रिया की हत्या की और फिर झूठी कहानी गढ़ी।
दिल्ली पुलिस अब हथियारों की बरामदगी और बाकी हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश डाल रही है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सली ढेर
क्या थी घटना
बुधवार की सुबह बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर प्रिया मेहरा की हत्या कर दी थी। उस समय कार के अंदर उनका 2 साल का बेटा और पति पंकज मेहरा भी मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक दूसरी कार का ओवरटेक करके फायरिंग करने की कहानी पंकज ने खुद गढ़ी थी। ऐसा कुछ नही हुआ था।
उसने कार के अंदर प्रिया की हत्या करने के बाद ये कहानी बनाई थी। दरअसल, पंकज की एक और पत्नी है जिसका नाम आयशा है। प्रिया ये बात जानती थी। प्रिया दरअसल पंकज पर आयशा से अलग रहने का दबाव बना रही थी। पंकज हालांकि आयशा को छोड़ना नही चाहता था।
इसको लेकर पंकज और प्रिया के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसके बाद तंग आ कर पंकज ने प्रिया को रास्ते से हटना का प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार सिर से जुड़े बच्चों को अलग करने की सर्जरी सफल, AIIMS में हुआ ये अनोखा ऑपरेशन
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल