SC के फैसले के बाद AAP ने कहा-आशा है, उपराज्यपाल बात मानेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली सरकार को उसके अधिकार देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे।
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली सरकार को उसके अधिकार देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आईएएनएस से कहा कि बैजल के पास अब वे अधिकार नहीं रहे और अब केंद्र को चुनी हुई सरकार को काम करने ही देना होगा।
उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संविधान का अर्थ अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से नहीं बदल सकती। उन्हें चुनी हुई सरकार को काम करने देना ही होगा।'
चड्ढा ने कहा, "उपराज्यपाल जो सरकार के सभी निर्णयों को अनुचित या अवैध तरीके से प्रतिपादित करते थे, अब उनके पास वे शक्तियां नहीं हैं। आज ये शक्तियां दिल्ली सरकार को दे दी गईं। चुनी हुई सरकार सभी निर्णय लेगी और अब उपराज्यपाल को सिर्फ इसके बारे में सूचित किया जाएगा। यह सूचना उनकी मंजूरी पाने के लिए नहीं, सिर्फ उन्हें सूचित करने के लिए दी जाएगी।"
उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि उपराज्यपाल के साथ-साथ भाजपा इन आदेशों का पालन करेगी।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अबतक 'रुकी' हुई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विमर्श करने के लिए बुधवार शाम चार बजे अपने आवास पर सभी मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है।
सर्वोच्च न्यायालय की एक संविधान पीठ ने बुधवार को सर्वसम्मति से केजरीवाल सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली प्रशासन की असली ताकत चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास है।
और पढ़ें: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का नाम बदला जाएगा: राज्यवर्धन सिंह राठौर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
-
Bipasha Basu Anniversary: मॉरिशस में एनिवर्सरी मना रहे हैं बिपाशा बसु और करण ग्रोवर, देखें क्यूट वीडियो
-
Rishi Kapoor Anniversary: 'आप हमेशा साथ हैं...ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर बेटी रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया याद
धर्म-कर्म
-
Hanuman Chalisa Path Significance: बिस्तर पर बैठकर आप भी पढ़ते हैं हनुमान चालीसा, तो जानें इसके चमत्कार
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल