पूर्व फौजी है पलवल का 'साइको किलर', एक दिन में की छह की हत्या
हरियाणा के पलवल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली:
हरियाणा के पलवल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की हत्या कर दी गई। सभी की हत्या का आरोप एक पूर्व फौजी पर है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
2 घंटे के भीतर 6 हत्याएं पलवल के सिटी थाना क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में हुई।
आरोपी पूर्व फौजी नरेश फिलहाल बीके अस्पताल में भर्ती है। नरेश पहले फौज में कैप्टन के पद पर तैनात था। जिसे दिमागी हालत खराब होने पर फौज से निकाल दिया गया था। आरोपी फिलहाल हिसार कृषि विभाग में SDO के पद पर तैनात है।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमें एक शख्स नरेश ('साइको किलर' हो सकता है) लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है। पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट जारी किया है।
#Haryana: Six people murdered at separate locations in Palwal; one held for interrogation
— ANI (@ANI) January 2, 2018
मरनेवालों में एक महिला, 3 चौकीदार शामिल हैं। 2 की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
और पढ़ें: सेना पर BJP सांसद नेपाल सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ये तो रोज मरेंगे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक