Crime: प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें क्या है माजरा

Crime: राजस्थान के सांचौर जनपद से खौफनाक खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भार पड़ गया. युवती के परिजनों को जैसे ही भनक लगी तो उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

Crime: राजस्थान के सांचौर जनपद से खौफनाक खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भार पड़ गया. युवती के परिजनों को जैसे ही भनक लगी तो उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

author-image
Sunder Singh
New Update
MURDAR87

सांकेतिक तस्वीर( Photo Credit : News Nation)

Crime: राजस्थान के सांचौर जनपद से खौफनाक खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक को प्रेमिका से मिलने जाना भार पड़ गया. युवती के परिजनों को जैसे ही भनक लगी तो उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित दी गई है.  हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है... 

Advertisment

यह भी पढ़ें : HDFC ने क्रेडिट कार्ड धारकों को दिया नए साल का तोहफा, इन सुविधाओं को मिली मंजूरी

रविवार की रात गया था प्रेमिका से मिलने
बताया गया कि वारदात सांचौर जिले के चितलवाना थाने इलाके में सोमवार को हुई. हत्या के शिकार हुए युवक का नाम नरेन्द्र कुमार धोबी है. वह सांचौर शहर के झेरडियावास का रहने वाला था. वह रविवार शाम को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव रणोदर गया था. वहां युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई. इस पर उन्होंने नरेन्द्र कुमार को वहां पकड़ लिया. साथ ही प्रेमिका के परिजनों ने उसे इतना पीटा की उसकी जान ही चली गई... हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया... 

युवक को गुजरात रेफर किया गया था
बताया जा रहा है कि नरेन्द्र की प्रेमिका के परिजनों ने उसे जमकर पीटा. इससे नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सांचौर के जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां युवक को उपचार दिया जा रहा था कि उसी दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई. इस पर उसे प्राथमिक उपचार देकर  रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि घटना को वर्कआउट कर दिया गया है. अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है... हालांकि केस में कुछ ज्यादा बचा नहीं है. क्योंकि ये साफ हो गया है कि युवक की मौत युवती के परिजनों की पिटाई से ही हुई है. 

HIGHLIGHTS

  •  राजस्थान के सांचौर की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ किया गया मुकदमा दर्ज
  • पुलिस आरोपियों के घर दे रही दबिश, अभी पकड़ से दूर हैं आरोपी

Source : News Nation Bureau

Sanchore News Murder in Love Affair in Sanchore Sanchore Big News Lover Murder in Sanchore Sanchore
Advertisment