logo-image

अमेरिका में चलती फ्लाइट में नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप में भारतीय डॉक्टर गिरफ्तार

आरोपी की पहचान विजयकुमार कृष्णाप्पा के तौर पर हुई है जो लड़की के बगल में बैठा हुआ था। लड़की की शिकायत के मुताबिक उसके जगते ही आरोपी ने अपना हाथ हटा लिया।

Updated on: 06 Aug 2017, 09:06 PM

नई दिल्ली:

अमेरिका के न्यू-जर्सी में एक विमान में नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप में 28 साल के भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक घटना 23 जुलाई की है। 16 साल की लड़की फ्लाइट पर सवार थी और उड़ान के दौरान सो गई। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति ने लड़की के जांघ पर हाथ रख दी।

आरोपी की पहचान विजयकुमार कृष्णाप्पा के तौर पर हुई है जो लड़की के बगल में बैठा हुआ था। लड़की की शिकायत के मुताबिक उसके जगते ही आरोपी ने अपना हाथ हटा लिया। इसके बाद लड़की वापस सो गई। बाद में जब लड़की दोबारा जगी तो आरोपी ने उसके शरीर पर आपत्तिजनक स्थिति में रखा हुआ था।

लड़की ने इस घटना के तत्काल बाद एयरलाइन क्रू से शिकायत की और उसकी सीट को भी बदल दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के मस्जिद में नमाज के समय विस्फोट, घर में बने उपकरण से किया गया धमाका

फ्लाइट से उतरते ही लड़की ने अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपी एयरपोर्ट से निकल चुका था। इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने आरोपी कृष्णप्पा को नहीं पकड़ने के लिए युनाइटेड एयरलाइंस के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

इसके बाद मामला एफबीआई के पास पहुंचा और जांच टीम कृष्णप्पा के फ्लाइट डिटेल्स की मदद से उसे हिरासत में लेने में कामयाब रही।

हालांकि, आरोपी को नेवार्क स्थित संघीय अदालत से मुचलके पर जमानत दे दी गई और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के तहत कर दिया गया। उसे यह भी आदेश दिया गया है कि मामला लंबित रहने तक वह नाबालिग के साथ संपर्क नहीं रखेगा।

यह भी पढ़ें: Ind Vs SL: कोलंबो टेस्ट के हीरो जडेजा श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच से हुए सस्पेंड