logo-image

लखनऊ: मदरसा संचालक पर यौन शोषण का आरोप, 51 लड़कियों को छुड़ाया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक मदरसे में कथित रूप से यौन शोषण का मामला सामने आया है।

Updated on: 30 Dec 2017, 01:08 PM

highlights

  • लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक मदरसा संचालक पर यौन शोषण का आरोप
  • पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर 51 लड़कियों को मदरसे से छुड़ाया

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक मदरसे में कथित रूप से यौन शोषण का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक मदरसा संचालक पर छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर 51 लड़कियों को मदरसे से छुड़ाया।

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, 'तीन-चार लोग हमारे पास आये और बताया कि मदरसे में अनैतिक काम कई सालों से चल रहा है। फिर हमने अपनी टीम बनाई और कई थानों की फोर्स के साथ मदरसा में जांच की और संचालक को गिरफ्तार कर लिया। 51 लड़कियां को बरामद किया गया। सभी को उनके घर भेजा जाएगा।'

और पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर से 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद, 4 गिरफ्तार

मदरसा जामिया खदीजातुल लीलनवात यासीनगंज के प्रबंधक मो तैयब जिया संचालक हैं। उन पर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित लड़कियों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम), अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीएम) और महिला उप निरीक्षक की मौजूदगी में बयान दर्ज कराया।

इससे पहले मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि मदरसा संचालक लड़कियों की सप्लाई करता था।

और पढ़ें: लोकसभा में बिल पास, पर मुरादाबाद में दहेज न लाने पर मिला तीन तलाक