फर्रुखाबाद समेत कई जगहों पर बाबा के आश्रम पर पुलिस का छापा, करीब 100 महिलाओं को छुड़ाया गया
दिल्ली के रोहणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से बने आश्रम में छापेमारी में लगभग 50 नाबालिग लड़कियों सहित लगभग 200 महिलाओं को अभी तक छुड़ाया गया है।
नई दिल्ली:
दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से बने आश्रम में छापेमारी के बाद कई खौफनाक बातें सामने आई हैं। इस छापेमारी में लगभग 50 नाबालिग लड़कियों सहित लगभग 200 महिलाओं को अभी तक छुड़ाया गया है।
इसके बाद कई राज्यों में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर छापेमारी शुरू हो गई है।
इस छापेमारी के दौरान दिल्ली के उत्तम नगर में एक और आश्रम का खुलासा हुआ जिसमें 21 महिलाओं को छुड़ाया गया है और उसमें भी 5 नाबालिग है।
छापा मारने आई टीम को आश्रम में मौजूद महिलाओं से बात करने पर पता चला कि ज्यादातर महिलाओं की तबीयत खराब है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई और दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि 4 जनवरी तक संचालक वीरेंद्र को हर हाल में कोर्ट के सामने पेश करे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली: बाबा के आश्रम से छुड़ाई गई 41 नाबालिग, HC ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
पुलिस लगातार दिल्ली स्तिथ आश्रमों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली में संचालक वीरेंद्र के 8 आश्रम है जो कि मजलिस पार्क, आदर्श नगर, पालम, उत्तम नगर, करावल नगर, नवादा, नागलोई और विजय विहार में स्तिथ है।
हाईकोर्ट ने वीरेंद्र देव के आठ और आश्रमों की लिस्ट भी मांगी है।
शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम शाम करीब 7.0 बजे उत्तम नगर के आश्रम पहुंची और पूरे 5.0 घंटे तक छापेमारी चली।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार विजय विहार की तरह की यहां भी महिलाओं को कैद करके रखा गया है।
उत्तम नगर के अलावा देश के अन्य कई राज्यों में भी छापेमारी हुई जिसमें यूपी के फर्रुखाबाद आश्रम से 53 महिलाओं, सिकत्तर बाग आश्रम से 8 और कम्पिल आश्रम से 45 महिलाओं को छुड़ाया गया।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार संचालक वीरेंद्र देव दीक्षित पर उसके गृह जिले फर्रुखाबाद में गैंगरेप के चार केस भी दर्ज हैं। ये मामले 1998 के हैं। विवादित बाबा इन मामलों में हाई कोर्ट से स्टे लेने के बाद से ही फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्लीः डिफेंस कॉलोनी में बेटी ने मां-भाई को मारी गोली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
-
KKR vs DC Pitch Report : बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी कोलकाता की पिच
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!
-
Guru Gochar 2024: 1 मई को गुरु गोचर से बनेगा कुबेर योग, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी