दिल्ली: दिलशाद कॅालोनी में डबल मर्डर से मची सनसनी, मां-बेटे की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के दिलशाद कॅालोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने यहां के एक फ्लैट से मां-बेटे का शव बरामद किया है।
नईदिल्ली:
दिल्ली के दिलशाद कॅालोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने यहां के एक फ्लैट से मां-बेटे का शव बरामद किया है। बेटे की उम्र करीब 20 साल थी जिसका नाम रवि मलहोत्रा था, वहीं उसकी मां की उम्र करीब 51 साल बताई जा रही है। दोनों के गले कटे हुए थे जिसके बाद इस वारदात के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रवि और उसकी मां अभी 10 दिन पहले ही इस फ्लैट में रहने आए थे।
मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की देर शाम उनके फ्लैट में कुछ लोग आए थे, जो खुद को रवि और उनकी मां के रिश्तेदार बता रहे थे। उन्होंने ही कहा कि वो कई दिनों से रवि से संपर्क करना चाह रहे है लेकिन हो नहीं पा रहा है। आप हमें अपने फ्लैट की खिड़की से देखने दे कि उनके घर में कोई है या नहीं। लेकिन उनकी मदद के लिए हम में से कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद रवि के रिश्तेदार पुलिस के पास गए और ताला तोड़कर रवि के घर में दाखिल हुए। पुलिस जब फ्लैट के अंदर गई तो उनके भी होश उड़ गए। घर के अंदर के बाथरूम में रवि का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मृतक रवि की मां का शव बेड के बॅाक्स से बरामद किया गया।
पड़ोसियों ने ये भी कहा कि रवि और उसकी मां की किसी से कोई बातचीत भी नहीं होती थी और ना ही उन्होंने उन्हें कहीं आते जाते देखा था।
ये भी पढ़े: बिहार में अटल की आलोचना करने पर प्रोफेसर हुए भीड़ के शिकार, अस्पताल में भर्ती
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फ्लैट में दाखिल होने के लिए बेहद फ्रेंडली एंट्री है और पुलिस को इस बात की आंशका है कि मां-बेटे का कत्ल किसी जानकार ने किया है क्योंकि मा बेटे के कत्ल के बाद पुलिस को घर से कोई लूटपाट होने के सबूत नहीं मिले है।
फिलहाल पुलिस फ्लैट के आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज जब्त कर आरोपी की पहचान में जुट गई है। लेकिन इस कत्ल की वजह क्या है ये आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट