KKR Vs MI: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दी मात, प्वॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पक्का
इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है।
highlights
- मुंबई इंडियंस के अब 14 मैचों से 20 अंक हैं, प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है मुंबई
- कोलकाता के सभी लीग मैच खत्म, अब प्लेऑफ की तस्वीर रविवार के मैचों से होगी साफ
- आईपीएल-10 में रविवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले, प्लेऑफ के मुकाबले मंगलवार से
नई दिल्ली:
पहले अंबाती रायडू (63) और सौरभ तिवारी (52) की शानदार बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 के 54वें मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 रनों से हरा दिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी जबकि उसके दो बल्लेबाज बाकी थे। लेकिन ट्रेंट बोल्ट (नाबाद 5 रन) और उमेश यादव (4 रन) की जोड़ी केवल चार रन ही बटोर सकी।
इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में अपना शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है। मुंबई इंडियंस के अब 14 मैचों से 20 अंक हैं। वहीं, कोलकाता के केवल 16 अंक रह गए हैं और वह फिलहाल तीसरे पायदान पर है। कोलकाता के लिए हालांकि अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। उसे अब रविवार को होने वाले दो मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा
मुंबई की ओर से टिम साउदी, विनय कुमार और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट हासिल किए। मिशेल जॉनसन और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
बहरहाल, मुंबई के खिलाफ कोलकाता की शुरुआत खराब रही पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही सुनील नरेन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए। इसके बाद क्रिस लिन (26) और कप्तान गौतम गंभीर (21) ने कोलकाता को संभालने की कोशिश की।
दोनों के बीच 41 रनों की साझेदाही हुई थी कि मिशेल जॉनसन ने गंभीर को कर्ण शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिया। गंभीर ने 16 गेंदों की पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाया।
गंभीर के बाद बल्लेबाजी करने आए रोबिन उथप्पा दो रन बनाकर पारी के छठे ओवर में कर्ण शर्मा का शिकार हो गए। इसके बाद अगले ही ओवर में क्रिस लिन भी चलने बने। लिन ने 14 मैचों में दो छक्के और तीन चौके लगाए। लिन का विकेट विनय कुमार ने लिया।
यह भी पढ़ें: जब सचिन तेंदुलकर-नीता अंबानी की मौजूदगी में पोलार्ड के चेहरे पर हार्दिक पांड्या ने लगाया केक, देखिए वीडियो
हालांकि, इन सबके बीच कर्ण शर्मा के बाद बल्लेबाज करने आए मनीष पांडे जमे रहे और यूसुफ पठान (20) के साथ 16 गेंदों में 34 और फिर कोलिन डे ग्रैंडहोमे (29) के साथ 31 गेंदों में 41 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के नजदीक ले गए।
पठान ने सात गेंदों में तीन छक्के लगाए जबकि कोलिन ने भी 16 गेंदों की पारी में एक छक्का और चार चौके जमाए। हालांकि, यह जीत के लिए नाकाफी रहा। कोलकाता को सबसे बड़ा झटका 18वें ओवर में लगा जब हार्दिक पांड्या ने मनीष पांडे को पवेलियन भेजा।
इससे पहले अंबाती रायडू (63) और सौरभ तिवारी (52) की बेहतरीन पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 173 रन बनाए थे।
मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लेंडल सिमंस (0) का विकेट खो दिया। वह 12 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट का शिकार हुए। इसके बाद तिवारी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ेंः रजनीकांत को हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने दी चेतावनी, छवि खराब होने पर भुगतने होंगे परिणाम
69 के कुल स्कोर पर अंकित राजपूत ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने 21 गेंदें खेलीं और चार चौके तथा एक छक्का लगाया।
तिवारी को इसके बाद रायडू का साथ मिला। दोनों ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। इस बीच रन लेने की गलतफहमी में तिवारी रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने रायडु के साथ 61 रनों की साझेदारी की। तिवारी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए।
रायडु की पारी का अंत 19वें ओवर की पांचवीं गेदं पर कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप की गेंद को आगे बढ़कर मारने के प्रयास में वह गुगली को पढ़ नहीं पाए और रॉबिन उथप्पा ने उन्हें स्टम्प किया। उन्होंने 37 गेंदें खेलते हुए तीन छक्के और छह चौके लगाए।
आखिरी ओवर में केरन पोलार्ड (13) से तेजी से रन करने की उम्मीद थी लेकिन बाउल्ट ने उन्हें पहली तीन गेंद पर बांधे रखा और चौथी गेंद पर युसूफ पठान के हाथों कैच कराया। बाउल्ट ने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए।
मुंबई की तरफ से बाउल्ट ने दो विकेट लिए। कुलदीप और अंकित को एक-एक सफलता मिली।
(IANS इनपुट के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर