logo-image

आईपीएल 2017: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर होगी पिछले सीजन की गलती सुधार टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी

आईपीएल 2017 में मैदान पर उतरेंगे तो उन पर न सिर्फ पिछले सीजन के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का दवाब होगा बल्कि मुंबई इंडियन्स के पिछले साल हुए खराब प्रदर्शन को भी सुधारने का दारोमदार होगा।

Updated on: 31 Mar 2017, 02:56 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल में दो बार विजेता रही मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा जब आईपीएल 2017 में मैदान पर उतरेंगे तो उन पर न सिर्फ पिछले सीजन के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का दवाब होगा बल्कि मुंबई इंडियन्स के पिछले साल हुए खराब प्रदर्शन को भी सुधारने का दारोमदार होगा।

रोहित ने आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियन्स के अलावा डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं। इस बार मुबई का दारोमदार उन पर ही है। आइए नजर डालते हैं मुंबई इंडियन्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर..

2011 में जब मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा को 2 मिलियन $ में खरीदा था तब रोहित को लेकर कहा जा रहा था कि मुंबई इंडियन्स ने बड़ा दाव खेला है।रोहित के बल्लेबाजी को लेकर उन्हें उस वक्त आलोचकों ने घेर रखा था लेकिन सयम और धैर्य का परिचय देते हुए अपने बल्लेबाजी से रोहित ने सभी आलोचकों को जवाब दिया।

रोहित शर्मा 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले और 2009 में डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल जिताने में उन्होंने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई थी फिर साल 2013 में रोहित शर्मा ने आखिरी कुछ मैचों में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी की और मुंबई इंडियन्स को पहला आईपीएल खिताब जिताया था।

उसी साल रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने चैंपियंस लीग भी जीती। फिर 2015 आईपीएल में पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियन्स ने सिर्फ 1 मैच जीता था और तब रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठे थे। एक बार फिर रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियन्स ने 2015 का आईपीएल खिताब जीता। रोहित शर्मा ने फाइनल में भी शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने थे।

और पढ़ें: IPL विवाद: भज्जी-श्रीसंत थप्पड़ कांड से कोहली के प्यार तक..ये हैं 5 सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

रोहित शर्मा के T20 मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक उन्होंने 62 मैच खेले हैं जिसमें 55 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है और 341.72 की औसत से 1364 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 129 का रहा है। रोहित का T20 में सरवाधिक स्कोर 106 रन है।

वहीं आईपीएल में उनके प्रदर्शन की बात करें तो 142 मैच खेले हैं जिसमें 33,31 की औसत से उन्होंने 2941 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 109 रन और स्ट्राइक रेट 131.29 का है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 29 बार अर्धशतक और 1 बार शतक लगाया है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अबतक आइपीएल में 15 विकेट भी लिए हैं।

और पढ़ें: मिस्बाह-अफरीदी ने माना 'हमसे नहीं डरती टीम इंडिया', द्विपक्षीय सीरीज नहीं होने की वजह भारत सरकार