Merry Christmas 2022 : क्रिसमस की रात जरूर करें ये चीज, चमक जाएगा आपका भाग्य

साल का आखिरी त्योहार क्रिसमस कल बड़े ही जोरो-शोरों से मनाया जाएगा.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Merry Christmas 2022

Merry Christmas 2022 ( Photo Credit : Social Media )

Merry Christmas 2022 : साल का आखिरी त्योहार क्रिसमस कल बड़े ही जोरो-शोरों से मनाया जाएगा, ये त्योहार सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था, इसलिए ये दिन क्रिसमस के रुप में मनाया जाता है. इस दौरान लोगों ने क्रिसमस की सारी तैयारियां कर ली है. लोगों ने क्रिसमस ट्री बनाना शुरु कर दिया है. ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे उपायों को बताएंगे, जिसे आप क्रिसमस के दिन करते हैं, तो आपका भाग्य चमक सकता है, इसके अलावा धन का आगमन भी होगा और आपकी सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी. 

Advertisment

क्रिसमस के दिन करें ये उपाय

1.क्रिसमस ट्री लगाना होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन क्रिसमस ट्री लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है. इसके अलावा घर में सुख-शांति औक समृद्धि आती है. 

2.जरूरतमंदों को करें ये दान 
कहते हैं कि गरीबों को क्रिसमस डे के रात को भोजन कराना चाहिए. इससे ईश्वर की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनीं रहती है. इसके अलावा इस दिन कपड़े दान करना बेहद शुभ होता है, इससे जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. 

3.मोमबत्ती जलाएं बढ़ेगा मान-सम्मान
क्रिसमस की रात को घर में संतरे रंग की मोमबत्ती जलाएं, क्योंकि मोमबत्तियां सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है. क्रिसमस का त्योहार इस साल रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन मोमबत्तियां जलाने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है.

4. क्रिसमस के दिन करें ये खास काम
क्रिसमस के दिन लाल रंग के रिबन में तीन सिक्के को बांधकर क्रिसमस ट्री में लगा दें. इससे घरर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और आपके उन्नति में हमेशा बढ़ोतरी होगी.

ये भी पढ़ें-Merry Christmas 2022 : क्रिसमस के रंग देते हैं इस बात का संदेश, यहां पढ़ें

5.क्रिसमस के दिन बनाएं ये मिठाई

क्रिसमस का इंतजार खासकर बच्चों को होता है, क्योंकि उनको लगता है, इस दिन सांता आएंगे और उन्हे गिफ्ट देंगे. वहीं आप क्रिसमस के दिन बच्चों को खुश करने के लिए केक बनाएं और उन्हें खिलाएं. क्योंकि बच्चों के खुश होने से प्रभु ईसा मसीह भी बेहद प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं.

Astro News news nation videos Christmas celebration astro tips news-nation latest astro news astro tips in hindi news nation live tv
      
Advertisment