New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2022/12/21/christmas-tree-92.jpg)
Merry Christmas 2022 ( Photo Credit : Social Media )
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Merry Christmas 2022 ( Photo Credit : Social Media )
Merry Christmas 2022 : क्रिसमस का त्योहार बस अब तीन दिन के बाद यानी की दिनांक 25 दिसंबर को है, इस दिन प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के तौर पर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है. वहीं अगर क्रिसमस के डेकोरेशन में इस्तेमाल रंगों के बारे में बात की जाए, तो इस त्योहार में चार खास रंग होते हैं. जैसे लाल, हरा, सफेद और सुनहरा. इन रंगों के भी बेहद खास मायने होते हैं, तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में क्रिसमस में इस्तेमाल रंगों के बारे में बताएं, जिनके क्या मायने होते हैं.
ये भी पढ़ें-Astrology and Spirituality 2022 : साल 2023 में होने जा रहा है महायोग का आगाज, पहले दिन करें ये उपाय
क्रिसमस में रंगों का क्या होता है महत्व
1. लाल रंग का महत्व
क्रिसमस में लाल रंग का खास इस्तेमाल किया जाता है, साज-सजावट से लेकर सांता क्लॉज के कपड़े ये सभी लाल रंग के होते हैं. लाल रंग प्रभु ईसा मसीह के खून का प्रतिनिधित्व करता है. दूसरी तरफ ये प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. जो खुशियां बांटता है, प्यार बांटता है.
2.हरा रंग का महत्व
हरा रंग प्रभु ईसा मसीह के जीवन का प्रतीक माना जाता है. ईसा मसीह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. ये रंग प्रकृति का रंग माना जाता है. ये रंग कभी अपना रंग नहीं बदलते हैं.
3.सुनहरा रंग का महत्व
सुनहरा रंग उपहार देने का प्रतीक माना जाता है. यह रंग इस बात का संदेश देता है कि पूरे दुनिया में सब लोग एक समान है, दूसरी तरफ ये रंग खुशियों का प्रतीक भी माना जाता है.
ये भी पढ़ें-Lucky Zodiac Sign 2022 : बेहद खास होते हैं इस राशि के लोग, भगवान गणेश की हमेशा रहती है कृपा
4.सफेद रंग का महत्व
सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. ये पवित्रता का भी संदेश देता है. इसके अलावा सफेद रंग ये भी दर्शाता है कि हमें कोई भी काम शांतिपूर्वक होकर करनी चाहिए. कभी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए.