logo-image

Christmas 2022: क्रिसमस ट्री सजाने में होता है 4 रंगों के इस्तेमाल, जानें हर रंग का महत्व

क्रिसमस का त्योहार काफी नजदीक है. जैसे-जैसे फेस्टिवल का दिन नजदीक आ रहा है बाजारों में खरीदारी का भी जोर बढ़ रहा है.

Updated on: 19 Dec 2022, 07:32 PM

highlights

  • तेज हुईं क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां 
  • क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के लिए हो रही शॉपिंग
  • क्रिसमस डेकोरेशन में है चार रंगों का विशेष महत्व 

नई दिल्ली:

Christmas 2022: क्रिसमस का त्योहार काफी नजदीक है. जैसे-जैसे फेस्टिवल का दिन नजदीक आ रहा है बाजारों में खरीदारी का भी जोर बढ़ रहा है. कपड़ों से लेकर गिफ्ट तक क्रिश्चयन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में त्योहार मनाने के लिए शॉपिंग कर रहे हैं. इस दौरान क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है. क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए एक दो नहीं बल्कि चार खास रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि ये बात तो सभी जानते हैं कि इस दौरान किन चार रंगों का इस्तेमाल होता है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि क्रिसमस ट्री के दौरान इस्तेमाल होने वाले तीन रंगों का क्या महत्व है. आइए जानते हैं इन तीनों रंगों की क्या हैं खासियत?

क्रिसमस फेस्टिवल के दौरान क्रिसमस ट्री सजाना भी काफी अहम है. ट्री सजाने के लिए अलग-अलग तरीके की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें बेल, स्टार, टॉफी, रिबन आदि चीजें प्रमुख रूप से शामिल होती हैं. हालांकि इस दौरान चार रंगों का खास ध्यान रखा जाता है. 

यह भी पढ़ें - Christmas 2022 : कम बजट में घर पर मनाएं ऐसे क्रिसमस, यहां है आईडिया

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन में ये चार रंग होते हैं इस्तेमाल  
क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के दौरान तीन रंगों का खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ये हैं ग्रीन, रेड और गोल्डन. इसके अलावा व्हाइट को भी डेकोरेशन में जगह दी जाती है. 

ग्रीन कलर
दरअसल रोमनवासियों ने सौभाग्य के संकेत के रूप में सदाबहार शाखाओं का आदान-प्रदान किया. इसमें ग्रीन कलर या क्रिसमस के पेड़ को भी इसी का हिस्सा माना गया है. यही वजह है कि ट्री सजाने में सबसे पहले हरे रंग का खास ध्यान रखा जाता है. 

रेड कलर
रेड या फिर लाल रंग क्रिसमस का प्रमुख रंग है. ये रंग बिशप के वस्त्रों का भी रंग है. यही वजह है कि, इस रंग को प्रमुख रंग के रूप में शामिल किया गया है. इसी रंग को क्रिसमस सेलिब्रेशन का रंग भी माना गया है. ऐसे में इसी रंग का इस्तेमाल क्रिसमस ट्री के दौरान किया जाता है.  इस रंग को प्रभु ईशु के खून से भी जोड़कर प्रतिनिधित्व करने वाला भी माना गया है. 

गोल्डन कलर
गोल्डन या चमकीला सुनहरा रंग, इसे सूर्य और प्रकाश के रंग से जोड़ा गया है. यही वजह है कि इस रंग का उपयोग भी क्रिसमस ट्री डेकोरेशन के दौरान किया जाता है. 
 
व्हाइट कलर
सर्दियों में यूरोपियन देशों में बर्फबारी बढ़ जाती है. सफेद रंग को शांति और पवित्रता का भी प्रतीक माना गया है. यही वजह है कि क्रिसमस के पेड़ को सजाने के लिए इसी रहं के स्टार, कपास आदि का इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें - Christmas 2022: क्रिसमस पर दें ये उपहार देने से मजबूत होगी आर्थिक स्थिति