Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आज कितने बदले तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां सोमवार को क्रड की कीमतें बढ़ गई तो आज डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड के दाम में मामूली उतार चढ़ाव देखा गया है.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां सोमवार को क्रड की कीमतें बढ़ गई तो आज डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड के दाम में मामूली उतार चढ़ाव देखा गया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 17 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को भी बदलाव दर्ज किया गया. जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखा गया. 17 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.60 डॉलर यानी 0.59 प्रतिशत चढ़कर 63.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 डॉलर यानी 0.50 फीसदी गिरकर 68.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बता दें कि इससे पहले सोमवार को क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के नए दाम

इसके साथ ही देश के तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम जारी करती हैं. जो वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से तय किए जाते हैं. जिसमें वैट-सेस समेत डीलर कमीशन भी शामिल होता है. नई कीमतें जारी होने के तुरंत बाद देशभर में लागू भी हो जाती हैं.

दिल्ली-मुंबई समेत चार महानगरों में तेल का भाव

पेट्रोल (₹/लीटर)

  • कोलकाता – ₹105.45 (सबसे महंगा)

  • मुंबई – ₹103.54

  • चेन्नई – ₹100.90

  • दिल्ली – ₹94.77 (सबसे सस्ता)

डीजल (₹/लीटर)

  • चेन्नई – ₹92.49 (सबसे महंगा)

  • कोलकाता – ₹92.02

  • मुंबई – ₹90.03

  • दिल्ली – ₹87.67 (सबसे सस्ता)

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नोएडा94.9088.01
गुरुग्राम35.3687.83
भुवनेश्वर101.3592.92
बेंगलुरू103.0691.09
चंडीगढ़94.3082.45
जयपुर104.3889.90
हैदराबाद107.4695.70
लखनऊ94.6987.81
पटना105.5991.82
तिरुवनंतपुरम107.4096.28

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम?

Petrol Diesel Price Today
Advertisment