Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम?

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासित बढ़ोतरी के बाद अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जहां जनवरी में दोनों धातुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी तो फरवरी में इनमें भारी गिरावट बनी हुई है.

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासित बढ़ोतरी के बाद अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जहां जनवरी में दोनों धातुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी तो फरवरी में इनमें भारी गिरावट बनी हुई है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price 17 Feb pexels

आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी Photograph: (Pexels)

Gold-Silver Price Today: जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी की कीमतें में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी सर्राफा बाजार में भारी उथल-पुथल दिखाई दे रही है. फिलहाल सोना 1240 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 3700 रुपये गिरकर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले सोमवार को भी दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी. गिरावट के बाद अब 22 कैरेट सोने की कीमत 141,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 153,990 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 237,560 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

Advertisment

MCX और विदेशी बाजार में सोने-चांदी की कीमत

वहीं भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 1095 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत गिरावट के साथ 153,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर  रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 3,366 रुपये यानी 1.40 प्रतिशत गिरकर 236,525 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. जबकि विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर आज सोने का भाव 70 डॉलर यानी 1.39 प्रतिशत सस्ता होकर 4,976.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 2.57 डॉलर यानी 3.30 प्रतिशत गिरकर 75.40 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली140,672153,460236,600
मुंबई140,910153,720237,010
कोलकाता140,727153,520236,690
चेन्नई141,323154,170237,700
नोएडा141,148153,980237,890
गाजियाबाद141,020153,840237,590
गुरुग्राम141,075153,900237,770
बरेली140,947153,760237,070
मेरठ140,947153,760237,070
लखनऊ140,947153,760237,070
वाराणसी141,020153,840237,590
पटना140,837153,640236,880
भोपाल141,057153,880237,260
रायपुर140,855153,660236,910
रांची140,947153,760237,070
चंडीगढ़140,993153,810237,050
जयपुर140,974153,790237,020
अहमदाबाद141,185154,020237,370
नासिक140,983153,800237,530
पुणे140,910153,720237,010
हैदराबाद141,213154,050237,430
बेंगलुरू140,883153,690236,900
पुडुचेरी141,414154,270237,860
गुवाहाटी141,295154,140237,550
गंगटोक141,744154,630238,310
ईटानगर141,405154,260237,800
आइजोल141,552154,420237,990

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आज कितने बदले तेल के दाम

Gold Silver Price Today
Advertisment