Petrol Diesel Price Today: युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, जानें आज कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में पिछले चार दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर देखने को नहीं मिला है.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में पिछले चार दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर देखने को नहीं मिला है.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 4 March

कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पूरे मध्य पूर्व में हालात बेहद खराब हैं. जिसका असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतें तेजी बढ़ रही हैं. बीते चार दिनों में कच्चे तेल के दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से  सीधे 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गए हैं. यानी सिर्फ चार दिनों में क्रूड की कीमतों में करीब 25 फीसदी का उछाल आ चुका है.

Advertisment

माना जा रहा है कि ये जंग जल्द खत्म नहीं हुई तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आएगी. जिससे दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ जाएंगी. इस बीच आज यानी बुधवार 4 मार्च को भी क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.23 डॉलर यानी 0.31 प्रतिशत उछाल के साथ 74.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.45 डॉलर या 0.58 प्रतिशत तेजी के साथ 81.87 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं.

तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के दाम

वहीं देश के तेल विपरण कंपनियों भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. हालांकि आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. जो हर दिन वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से तेल के दाम तय करती हैं. इसमें वैट-सेस के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है. जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम अपने मूल भाव से बहुत अधिक हो जाते हैं.

देश के प्रमुख चार शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

अन्य शहरों ने तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.5187.98
नोएडा94.8887.98
बेंगलुरू102.9991.06
भुवनेश्वर101.1992.76
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.6990.18
लखनऊ94.6987.81
पटना105.2391.49
तिरुवनंतपुरम107.4896.38
मेरठ94.4087.49
गाजियाबाद94.7087.81
कानपुर94.9088.05
प्रयागराज95.5688.78
रांची98.0992.86
रायपुर99.4493.39
अहमदाबाद94.4990.17
गंगटोक103.3590.45
पुडुचेरी96.2686.46
गुवाहाटी98.1989.42
आइजोल99.1588.00

ये भी पढ़ें: Iran New Supreme Leader: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर! युद्ध के बीच ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का फैसला

Petrol Diesel Price Today
Advertisment