Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी; देखें प्रमुख शहरों में आज का प्राइस

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है. इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने 6 मार्च 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं.

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है. इसी के साथ सरकारी तेल कंपनियों ने 6 मार्च 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
petrol diesel price

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिसका प्रभाव दुनिया के कई देशों की तरह भारत पर भी पड़ सकता है. इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज (6 मार्च 2026) यानी शुक्रवार की सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतें हर दिन अपडेट की जाती हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलावों का असर सीधे तौर पर कीमतों में दिखाई दे सके.

Advertisment

तेल कंपनियां रोज जारी करती है नई दरें

देश की तेल विपणन कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह नई दरें घोषित करती हैं. इन कीमतों को तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स तथा डीलर का मार्जिन जैसे कई कारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

देखें प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)डीजल कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹94.77₹87.67
कोलकाता₹105.41₹92.02
मुंबई₹103.50₹90.03
चेन्नई₹101.06₹92.61
गुड़गाँव₹95.51₹87.97
नोएडा₹94.90₹88.01
बैंगलोर₹102.96₹90.99
भुवनेश्वर₹101.19₹92.77
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
हैदराबाद₹107.50₹95.70
जयपुर₹105.11₹90.56

देखें CNG के लेटेस्ट रेट

शहरCNG RATE
दिल्ली77.09 रुपए
मेरठ86.05 रुपए
चेन्नई91.50 रुपए
सोनीपत86.65 रुपए
मथुरा93.85 रुपए
बैंगलोर90.10 रुपए
देवास92.99 रुपए
भरतपुर92.50 रुपए
फिरोजाबाद93.91 रुपए

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है, क्योंकि इससे परिवहन और अन्य जरूरी चीजों की लागत भी प्रभावित होती है. इसलिए ईंधन की ताजा कीमतों की जानकारी रखना उपभोक्ताओं के लिए जरूरी माना जाता है. सरकार की यह रोजाना कीमत अपडेट करने की व्यवस्था पारदर्शिता बनाए रखने में भी मदद करती है, जिससे लोगों को सही और स्पष्ट जानकारी मिलती रहती है.

यह भी पढ़ें- स्टॉक कर लो पेट्रोल-डीजल! देश में इतने दिन का बचा है स्टॉक, जानें क्या है भारत सरकार की तैयारी

Petrol-Diesel Price Business News
Advertisment