Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आज क्या हुआ बदलाव

Petrol Diesel Price: मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन तेजी हो रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखने लगेगा.

Petrol Diesel Price: मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन तेजी हो रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखने लगेगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 5 February 2026

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price: इजरायल-अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जलने लगा है. इस जंग से जहां तीनों देशों को हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान हो रहा है तो वहीं मध्य पूर्व के देशों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. यही नहीं इस इस युद्ध ने कमोडिटी बाजार की भी टेंशन बढ़ा दी है. जिसके चलते कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं.

Advertisment

पिछले पांच दिनों में क्रूड की कीमतों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. जिससे अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी बढ़ोतरी का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि भारत में अभी भी ईंधन की कीमतों में कोई ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली है, लेकिन कच्चे तेल के दाम अगर इसी तरह से बढ़ते रहे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी लाजिमी है.

अभी क्या है वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम?

वैश्विक कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार से भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है. इसी दिन इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था. उसके बाद से क्रूड की कीमतें लगाता बढ़ रही है. आज सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 2.50 डॉलर यानी 3.35 प्रतिशत उछाल के साथ 77.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करते दिखे, जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 2.32 डॉलर यानी 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि मुर्बन क्रूड का भाव 1.51 डॉलर यानी 1.89 फीसदी उछाल के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

नेचुरल गैस और हीटिंग ऑयल की कीमतों में भी भारी उछाल

वहीं नेचुरल गैस, गैसोलाइन, हीटिंग ऑयल, डब्ल्यूटीआई मिडलैंड और मार्स में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. नेचुरल गैस में 0.062 डॉलर यानी 2.13 फिसदी की तेजी हुई है और ये अब 2.979 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि गैसोलाइन 0.109 डॉलर या 4.34 फीसदी के उछाल के साथ 2.624 डॉलर पर पहुंच गया है. जबकि हीटिंग ऑयल के दाम 0.254 डॉलर यानी 7.70 प्रतिशत चढ़कर 3.544 डॉलर पर पहुंच गए हैं. डब्ल्यूटीआई मिडलैंड में 2.56 डॉलर यानी 3.35 फीसदी का उछाल देखने को मिला. उसके बाद ये 78.91 डॉलर पर पहुंच गया. मार्स की कीमत 1.35 डॉलर या 1.64 प्रतिशत उछाल के साथ 83.72 डॉलर हो गईं.

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई101.0692.61

देश के अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट

शहरपेट्रोल/लीटरडीजल/लीटर
गुरुग्राम95.5187.97
नोएडा95.1288.29
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर100.9392.51
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.7292.21
लखनऊ94.8487.98
पटना105.6091.84
तिरुवनंतपुरम107.4896.48
मेरठ94.3887.44
बरेली95.1288.28
कानपुर94.8888.02
प्रयागराज96.4689.60
वाराणसी94.8688.01
भोपाल106.4391.81
रांची98.4493.20
रायपुर99.4493.39
अहमदाबाद94.8490.51
वडोदरा94.1189.78
नासिक104.6291.12
सूरत94.7590.44
पुणे104.2290.74
देहरादून93.6988.65
हैदराबाद107.5095.70
पुडुचेरी96.3986.60
गंगटोक103.3590.45
आइजोल99.3388.17
गुवाहाटी98.3589.57

ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

बता दें कि मध्य पूर्व जारी जंग के बीच ईरान ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को आधिकारिक रूप से बंद करने का एलान कर दिया. इसी बात का खतरा युद्ध के पहले दिन यानी 28 फरवरी से ही मंडरा रहा था. क्योंकि वैश्विक दैनिक तेल खपत का लगभग 20 फीसदी इसी मार्ग से होकर गुजरता है. जो अपने सबसे संकरे हिस्से में  ये सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है. अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद बढ़े तनाव के चलते जलडमरूमध्य के दोनों ओर करीब 700 टैंकर फंस गए. जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति ठप हो गई. जिससे कच्चे तेल के यातायात में 80 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. यही वजह है कि अब दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं.

ये भी पढ़ें: US-Israel-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कुवैत के तट पर टैंकर में भीषण विस्फोट, तेल रिसाव की भी खबर

Petrol-Diesel Price
Advertisment