Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपने शहर में तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज भी वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम बढ़ गए. इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव देखने को मिला.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज भी वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम बढ़ गए. इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव देखने को मिला.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol diesel price today 21 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में पिछले कुछ दिनों से क्रूड की कीमतों में हर दिन मामूली तेजी देखने को मिल रही है. आज (शनिवार, 21 फरवरी) को भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इसके साथ ही देश की तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी. जिसके मुताबिक, कुछ शहरों में तेल के दाम कम तो कुछ में उछाल देखने को मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.08 डॉलर यानी 0.12 प्रतिशत उछाल के साथ 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.10 डॉलर यानी 0.14 प्रतिशत तेजी के साथ 71.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी. जो सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई. बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. जो वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन नई कीमतें जारी करती हैं. तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से तय किए जाते हैं. ईंधन के भाव में वैट-सेस के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है.

दिल्ली-मुंबई समेत चार प्रमुख महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई101.0692.39

अन्य शहरों में ईंधन की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नोएडा94.7487.81
गुरुग्राम95.6588.10
लखनऊ94.5187.60
पटना105.5491.78
चंडीगढ़94.3082.45
जयपुर104.7290.21
हैदराबाद107.5095.70
बेंगलुरू102.9891.04
भुवनेश्वर101.1692.74
तिरुवनंतपुरम107.3396.21

ये भी पढ़ें: US: डोनाल्ड ट्रंप बोले- मेरे कहने पर भारत ने रूस से कम किया तेल आयात, फिर लिया OP. सिंदूर रोकने का क्रेडिट

Petrol Diesel Price Today
Advertisment