/newsnation/media/media_files/2025/05/12/7htuFhBRcR7bl9NNpghf.jpg)
अमेरिकी ट्रेड डीजल से शेयर बाजार में भारी उछाल Photograph: (Freepik)
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी ट्रेड डील का असर देखने को मिल रहा है. मंगलवार के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला. प्री-ओपनिंग सेशल में सेंसेक्स में 3300 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. जबकि निफ्टी में 1200 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. बता दें कि भारतीय निवेशकों को 1 फरवरी को पेश हुए बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. लेकिन भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने उस कमी को बजट की कमी को पूरा कर दिया.
तूफानी तेजी के साथ खुला शेयर बाजार
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील और टैरिफ में भारी कटौती के बाद मंगलवार को शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स में 2400 अंक से अधिक का उछाल दर्ज किया गया तो निफ्टी में 700 अंक से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. उसके बाद सेंसेक्स 84,000 अंक से ऊपर कारोबार करता दिखा. जबकि 25,800 अंक के पार चला गया.
प्री-ओपनिंग में दिखे थे तेजी के संकेत
बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को ट्रेड डीजल हुई. जिसमें अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. जिसका असर प्री-ओपनिंग सेशन में भी देखने को मिला. प्री-ओपनिंग सेशल में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल के संकेत मिले. तब सेंसेक्स 3300 अंक और निफ्टी में 1200 अंक की तेजी देखने को मिली. जो इस बात के संकेत थे कि भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उछाल देखने को मिलेगा.
रिलायंस-अडानी समेत इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
अमेरिकी ट्रेड डील में 32 फीसदी टैरिफ छूट के बाद शेयर बाजार में आए उछाल में सबसे ज्यादा तेजी रिलायंस और अडानी के शेयरों में देखने को मिली. इसके अलावा कई अन्य दिग्गज कंपनियों के शेयर भी रॉकेट बन गए. अडानी पोर्ट के शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. जबकि रिलायंस के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. वहीं बजाज फाइनेंस में 6.50, इटरनल में 4.50, बजाज फिनसर्व में 4.31, इंडिगो में 3.99, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.95, सनफार्मा में 3.63, इंफोसिसि में 3.50, टाइटन में तीन और मारुति के शेयरों में 2.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें कहां क्या हैं तेल का भाव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us