Stock Market Today: मध्य पूर्व की जंग से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स में 1700 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Stock Market Today: मध्य पूर्व में चल रही महाजंग के चलते दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सोमवार के बाद आज बाजार में भारी गिरावट बनी हुई है.

Stock Market Today: मध्य पूर्व में चल रही महाजंग के चलते दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. सोमवार के बाद आज बाजार में भारी गिरावट बनी हुई है.

author-image
Suhel Khan
New Update
stock market crash 4 March 2026

शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट Photograph: (Freepik)

Stock Market Today: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच अब हमले जारी हैं. इस जंग में पूरा मध्य पूर्व जल रहा है. जिसका असर दुनियाभर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. भारतीय बाजार में सोमवार के बाद आज भी भारी गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार की छुट्टी के बाद आज खुले बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. बुधवार सुबह सेंसेक्स में 1710.03 अंकों की गिरावट साथ 78,528.82 अंक पर खुला. जो पिछले कारोबारी सत्र में 80,238.85 अंक पर क्लोज हुआ था. जबकि निफ्टी50 476.9 टूटकर 24,388.8 के स्टर पर खुला जो सोमवार को 24,865.7 अंक पर बंद हुआ था.

Advertisment

वैश्विक बाजारों में गिरावट का दिखा असर

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी रही. जो मध्य पूर्व की जंग के चलते बनी हुई है. बुधवार को लगातार तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. बुधवार को दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 7 फीसदी तक टूट गया, जबकि जापान का निक्केई 225 करीब 3.23 प्रतिशत टूटकर कारोबार करता दिखा. वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी टूटकर ट्रेड करता दिखा.

अमेरिकी बाजार में भी दिख रही गिरावट

बता दें कि चीन में निवेशक संसद की वार्षिक बैठक नजर बनाए हुए हैं, जहां नई आर्थिक और विकास से जुड़ी घोषणाएं होने का अनुमान है. जिसके चलते चीनी बाजारों में भी सतर्कता का माहौल बना हुआ है. उधर अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि दोपहर के कारोबार में इसने थोड़ी सी रिकवरी भी की. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग की सुरक्षा का भरोसा दिया था, जिसके चलते बाजार में थोड़ी स्थिरता नजर आई. बावजूद इसके डाउ जोंस 0.83 प्रतिशत और S&P 500 0.94% गिरकर बंद हुआ.

कमोडिटी बाजार पर भी मध्य पूर्व की जंग का असर

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं. निवेशकों को इस बात की आशंका है कि अगर तनाव और बढ़ता है तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इसी अनिश्चितता के चलते गोल्ड की मांग में तेजी दिखाई है. गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. उसके बाद ये करीब  5,174 डॉलर का पास पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Iran New Supreme Leader: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर! युद्ध के बीच ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का फैसला

Stock Market Today
Advertisment