Stock Market Today: बजट के बाद शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स में 2000 अंक की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Stock Market Today: बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को खुले बाजार की शुरुआत सपाट रही लेकिन उसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली, लेकिन वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली.

Stock Market Today: बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को खुले बाजार की शुरुआत सपाट रही लेकिन उसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली, लेकिन वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली.

author-image
Suhel Khan
New Update
stock market falls 1 Feb

बजट के बाद शेयर बाजार में भूचाल Photograph: (Freepik)

वित्त मंत्री ने आज अपना नौवां बजट पेश किया. वित्त मंत्री के बजट के दौरान शेयर बाजार ग्रीन जोन में कारोबार करता दिखा, लेकिन जैसे ही वित्त मंत्री का बजट भाषण खत्म हुआ शेयर बाजार भरभरा कर गिरने लगा. कुछ ही देर में सेंसेक्स में 2300 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली. जबकि निफ्टी में 700 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली. बाजार के अधिकांश स्टॉक्स रेड जोन में कारोबार करते दिखे. हालांकि थोड़ी देर में बाजार में रिकवरी भी देखने को मिली.

Advertisment

क्यों आई शेयर बाजार में भारी गिरावट?

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार बजट में एफ एंड ओ के तहत STT को बढ़ाने का एलान किया. पिछले बजट में भी वित्त मंत्री ने इसमें बढ़ोतरी की थी. इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने एसटीटी में 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 0.15 प्रतिशत कर दिया. वित्त मंत्री के इस एलान के बाद शेयर बाजार में अचानक से गिरावट शुरू हो गई.

वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट

वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद करीब साढ़े बारह बजे शेयर बाजार में अचानक से गिरावट शुरू हुई. कुछ ही देश में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. इस दौरान सेंसेक्स करीब 2300 अंक तक टूट गया. जबकि निफ्टी में 700 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान कैपिटल सेक्‍टर के शेयरों में भारी गिरावट देकने को मिली. बीएसई और ग्रो जैसे स्टॉक्स में हाहाकार मच गया. वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद निफ्टी 24,800 अंक से नीचे तो सेंसेक्‍स 80,500 अंक से नीचे कारोबार करते दिखा.

BSE के 30 में से 27 शेयरों में भारी गिरावट

इस दौरान बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे. वहीं 27 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. इस दौरान सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर शभी शेयर करीब 8 प्रतिशत गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक समेत सभी सेक्टर रेड जोन में कारोबार करते दिखे. इस दौरान पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स भी दबाव में कारोबार करते दिखे.

जानें क्या है STT?

बता दें कि जब भी आप शेयर बाजार में कोई असेट खरीदने या बेचते हैं तो आपको ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स देना पड़ता है. इसी को STT कहा जाता है. सरकार ने इस बार भी STT बढ़ाने का एलान किया है. पिछले बजट में भी सरकार ने एसटीटी में बढ़ोतरी की थी. इस बार F&O में कोई भी प्र‍ि‍मियम खरीदने और बेचने को लेकर एसटीटी बढ़ाने का एलान किया गया है.

ये भी पढ़ें: Budget 2026 : बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! रिवाइज्ड ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, नाममात्र फीस पर एक्स्ट्रा टाइम

Stock Market Today
Advertisment