Stock Market Holiday: शेयर बाजार में कब रहेगी होली की छुट्टी? जानें आज बंद या खुला रहेगा बाजार

Stock Market Holiday: अगर भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको हर दिन सुबह 9 बजे शेयर बाजार के खुलने का इंतजार रहता होगा. देशभर में आज तड़के होलिका दहन किया गया. जिसके चलते बहुत से निवेशक ये जानना चाहते हैं कि क्या शेयर बाजार आज खुला है.

Stock Market Holiday: अगर भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको हर दिन सुबह 9 बजे शेयर बाजार के खुलने का इंतजार रहता होगा. देशभर में आज तड़के होलिका दहन किया गया. जिसके चलते बहुत से निवेशक ये जानना चाहते हैं कि क्या शेयर बाजार आज खुला है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Stock Market Holiday today

आज बंद या खुला है शेयर बाजार? Photograph: (File)

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वालों को हर दिन सुबह 9 बजे बाजार के खुलने का इंतजार रहता है, लेकिन आज यानी मंगलवार 3 मार्च को शेयर बाजार होली के चलते बंद रहेगा. जबकि बुधवार को शेयर बाजार आम दिनों की तरह ही खुला रहेगा. इस साल होली की तिथि को लेकर हर कोई कंफ्यूजन है. क्योंकि आज तड़के देशभर में होलिका दहन किया गया.

Advertisment

जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मनाने की तारीख 3 और 4 मार्च बताई गई है. ऐसे में दोनों ही दिन होली मनाई जा रही है. लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉंबे स्टॉक एक्सचें (BSE) के कैलेंडर के मुताबिक, शेयर बाजार में होली की छुट्टी 3 मार्च को है. जबकि बुधवार यानी 4 मार्च को बाजार खुला रहेगा.

MCX पर आज शाम को होगा कारोबार

हालांकि आज यानी मंगलवार को कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर फर्स्ट हाफ में ट्रेडिंग नहीं होगी, जबकि सेकेंड हाफ में कारोबार शुरू होगा. यानी आज शाम 5 बजे एमसीएक्स पर कारोबार शुरू होगा जो रात 11 बजे तक जारी रहेगा. जबकि एमसीएक्स 4 मार्च को फुल सेशन में कारोबार के लिए ओपन रहेगा.

मार्च में तीन दिन रहेगी शेयर बाजार में छुट्टी

बता दें कि इस बार मार्च के महीने में शेयर बाजार में 3 दिन छुट्टी रहेगी. बीएसई  के कैलेंडर के मुताबिक, 3 मार्च को होली के चलते बाजार बंद रहेगा. तो 26 मार्च को रामनवमी के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा. वहीं एमसीएक्स कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने 3 मार्च, 26 मार्च और 31 मार्च को पहले सेशन में कारोबार बंद रहेगा, लेकिन दूसरे सेशन में बाजार खुला रहेगा और निवेशक खरीदारी कर सकेंगे.

एक दिन में निवेशकों को लगा 6.6 लाख करोड़ का चूना

बता दें कि मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के चलते सोमवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. निवेशकों ने 2 मार्च को जमकर बिकवाली की. जिसके चलते निफ्टी 313 अंक टूटकर 24,865 पर क्लोज हुआ. जबकि इंट्राडे में इसने 24,603 का लो बनाया. वहीं सेंसेक्स 1048 अंक टूटकर 80,238 अंक पर बंद हुआ. इंट्राडे में यह 78,544 तक फिसल गया. इसी के साथ सिर्फ सोमवार को ही निवेशकों को 6.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व के इन 12 देशों को तुरंत छोड़ दो... ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से की अपील

Stock Market Holiday
Advertisment