Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर जारी है. क्रूड ऑयल के रेट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान ब्रेंट क्रूड भाव में गिरावट के साथ 75.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस दौरान डब्ल्यूटीआई के रेट में भी गिरावट आई है और यह 71.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदल गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के भाव आज भी स्थिर बने हुए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- पैसे के लिए पत्नी की दूसरे युवकों से दोस्ती करवाता था पति और फिर VIDEO बनाकर...
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. रेट लिस्ट के अनुसार दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे की वृद्धि के साथ 96.65 रुपए लीटर हो गया है. जबकि डीजल भी यहां 5 पैसे महंगा हुआ है और 89.86 रुपए लीटर पर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 10 पैसे और 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद दोनों के भाव 96.47 रुपए व 89.56 रुपए लीटर हो गए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से हाल बेहाल, यूपी समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आज
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के भाव प्रति लीटर |
डीजल के भाव प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
4 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.65 रुपये |
89.86 रुपये |
6 |
लखनऊ |
96.47 रुपये |
89.56 रुपये |
7 |
गाजियाबाद |
96.23 रुपये |
89.75 रुपये |
HIGHLIGHTS
- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर जारी है
- ब्रेंट क्रूड भाव में गिरावट के साथ 75.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है
- इस दौरान डब्ल्यूटीआई के रेट में भी गिरावट आई है