Petrol Diesel Prices : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल का भाव एक बार फिर गिर गए और रेट लुढ़क कर 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर गया. इस क्रम में ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम टूटकर 71.98 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं. कच्चे तेल के कीमतों में आई इस गिरवाट का असर देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है और उत्तर प्रदेश-बिहार के कई जिलों में तेल की कीमत गिर गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Coronavirus: कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार... 24 घंटे में दोगुने केस, 2 की मौत
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की नई रेट लिस्ट जारी
आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है. तेल के नई रेट लिस्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 10 पैसे गिरकर 107.47 रुपए लीटर हो गया है, जबकि डीजल 2 पैसे टूटकर 94.34 रुपए लीटर पर बिक रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है और 89.66 रुपए लीटर बिक रहा है. यहां पेट्रोल 10 पैसे महंगा हुआ है और 96.57 रुपए लीटर हो गया है. दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटन नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल 17 पैसे की बढ़त के साथ 96. 76 रुपए हो गया है, जबकि डीजल 6 पैसे की गिरावट के साथ 89.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव आज
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के भाव प्रति लीटर |
डीजल के भाव प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
4 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.76 रुपये |
89.76 रुपये |
6 |
लखनऊ |
96.57 रुपये |
9.66 रुपये |
7 |
पटना |
107.47 रुपये |
94.34 रुपये |
HIGHLIGHTS
- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है
- 24 घंटे में कच्चे तेल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे उतर गया
- इस क्रम में ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 78.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है