Petrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस क्रम में आज यानी 05 जून को भी कच्चे तेल के भाव में मामूली से बढ़त देखी गई. इंटरनेशनल बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 1.36 डॉलर की बढ़त के साथ 71.15 रुपए डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड रेड जोन में प्रवेश कर चुका है और 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव का सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट पर पड़ता दिख रहा है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है तो कई में सस्ता होकर बिक रहा है.
यह खबर भी पढ़ें- Weather: क्या होता है रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट का मतलब? मौसम विभाग कब करता है जारी
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसा और डीजल 49 पैसे लुढ़का
देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. तेल की नई रेट लिस्ट के अनुसार राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के भाव में क्रमशः 81 पैसे और 73 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसा और डीजल 49 पैसे लुढ़का है. महाराष्ट्र की बात करें तो यहां तेल की कीमतों में बढ़त देखी गई है और पेट्रोल और डीजल क्रमशः 59 पैसे और 57 पैसे महंगा हुआ है. झारखंड में भी तेल के दाम बढ़े हैं और पेट्रोल-डीजल के भाव में 22 पैसे की वृद्धि हुई है. इसके अलावा यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में तेल की कीमतों में हल्की से गिरावट रिकॉर्ड की गई है.
यह खबर भी पढ़ें- Delhi Metro: अब दिल्ली मेट्रो में शराब की इतनी बोतलें साथ ले जा सकेंगे यात्री, जानें क्या है नियम
देश के कई बड़े शहरों में बदल गए पेट्रोल और डीजल के रेट
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के रेट प्रति लीटर |
डीजल के रेट प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.72 रुपये |
89.62 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
4 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.92 रुपये |
90.08 रुपये |
6 |
गाजियाबाद |
96.58 रुपये |
89.75 रुपये |
7 |
लखनऊ |
96.43 रुपये |
89.63 रुपये |
8 |
पटना |
107.76 रुपये |
94.52 रुपये |
9 |
पोर्टब्लेयर |
84.10 रुपये |
79.74 रुपये |
HIGHLIGHTS
- वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है
- इस क्रम में आज यानी 05 जून को भी कच्चे तेल के भाव में मामूली से बढ़त देखी गई
- देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है तो कई में सस्ता होकर बिक रहा है