/newsnation/media/post_attachments/images/2023/06/20/34-18-60.jpg)
Petrol Diesel Prices( Photo Credit : News Nation)
Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय में आज यानी 20 जून को कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के भाव में मामूली फेरबदल हुआ है. इस क्रम में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का रेट 0.49 डॉलर गिरकर 71.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.4 डॉलर की बढ़त के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में हुए छोटे से बदलाव का प्रभाव देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर देखने को मिल रहा है. देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए हैं.
यह खबर भी पढ़ें- Google पर कुछ भी सर्च करने वालों को मिलेंगे 630 रुपए, गूगल का खास तोहफा
हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ
वहीं, देश की सरकारी तेल कंपनियों सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं. तेल की नई रेट लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में क्रमशः 1.21 रुपए और 1.17 रुपए की बढ़त देखी गई, जिसके बाद दोनों के भाव बढ़कर 107.17 रुपए और 93.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बहुत मामूली सी वृद्धि हुई है. इसके विपरीत राजस्थान में तेल के दाम गिरे हैं और पेट्रोल 81 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपए और डीजल 73 पैसे की गिरावट के साथ 93.35 रुपए लीटर हो गया है. पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल क्रमश 27 पैसे और 25 पैसे सस्ता हुआ है.
UP Heat Wave: क्या यूपी में गर्मी बनी 60 लोगों की मौत की वजह? हीट वेव से मची आफत
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट
| क्रम संख्या | शहर | पेट्रोल का भाव प्रति लीटर | डीजल का भाव प्रति लीटर | 
| 1 | दिल्ली | 96.72 रुपये | 89.62 रुपये | 
| 2 | मुंबई | 106.31 रुपये | 94.27 रुपये | 
| 3 | कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये | 
| 4 | चेन्नई | 102.63 रुपये | 94.24 रुपये | 
| 5 | नोएडा | 96.69 रुपये | 89.86 रुपये | 
| 6 | गाजियाबाद | 96.58 रुपये | 89.75 रुपये | 
| 7 | लखनऊ | 96.58 रुपये | 89.77 रुपये | 
| 8 | पटना | 108.12 रुपये | 94.86 रुपये | 
| 9 | पोर्टब्लेयर | 84.10 रुपये | 79.74 रुपये | 
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
 Follow Us
 Follow Us