Petrol Diesel Prices: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का रेट आज फिर खिसकर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया. पिछले 24 घंटे की बात करें तो कीमतों में गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड का भाव 71.82 प्रति डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई 67.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमत आई कमी का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्यों पर देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं.
यह खबर भी बढ़ें- UP Municipal Election 2023: यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, CM योगी ने डाला वोट
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में आज पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपए लीटर पर बिक रहा है, जबकि 25 पैसे गिरावट के साथ डीजल के दाम 90.05 रुपए लीटर हो गए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपए लीटर हो गया है. इसके साथ ही डीजल भी यहां 13 पैसे की बढ़त के साथ 89.65 रुपए लीटर हो गया है. लखनऊ की तर्ज पर गाजियाबाद में भी पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ है और 96.44 रुपए लीटर हो गया है. डीजल पर यहां 14 पैसे बढ़े हैं.
यह खबर भी बढ़ें- Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रहे परिवार के 11 लोगों की मौत
देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव आज
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के दाम प्रति लीटर |
डीजल के दाम प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.65 रुपये |
89.82 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
4 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.65 रुपये |
90.05 रुपये |
6 |
गाजियाबाद |
96.44 रुपये |
89.75 रुपये |
7 |
लखनऊ |
96.57 रुपये |
89.66 रुपये |
HIGHLIGHTS
- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है
- ब्रेंट क्रूड का रेट खिसकर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया
- दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं