Petrol Diesel Price Today: सोमवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें दाम

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी क्रूड के दाम बदल गए. इसके बाद देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया.

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को भी क्रूड के दाम बदल गए. इसके बाद देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol diesel Price Today 16 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज यानी सोमवार (16 फरवरी,  2016) को भी क्रूड की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. इस दौरान डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड के दाम में मामूली तेजी देखने को मिली. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. अगर आप भी आज अपनी गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो अपने अपने शहर में ईंधन की कीमतें जरूर देख लें. सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.03 डॉलर यानी 0.05 प्रतिशत चढ़कर 62.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.03 डॉलर यानी 0.04 प्रतिशत उछाल के साथ 67.78 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है जो वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं. तेल के दाम ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से तय की जारी हैं. इसके बाद तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर देती हैं.

चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8492.39

अन्य प्रमुख शहरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नोएडा94.9088.01
गुरुग्राम95.5187.97
बेंगलुरू10.9690.99
भुवनेश्वर100.9792.55
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.6290.12
लखनऊ94.7387.86
पटना105.2391.49
तिरुवनंतपुरम107.4896.48

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहरों में आज कितने गिरे दाम

Petrol Diesel Price Today
Advertisment