Petrol-Diesel Price: इंटरनेशल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठापटक के बीच आज यानी 2 जून को क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट देखने को मिली. इस क्रम में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का रेट 0.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 70.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.12 डॉलर के तेजी के साथ 74.45 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के कीमतो में हुए बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर साफ देखने को मिल रहा है. देश के कई शहरों में तेल के दाम घट-बढ़ गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस को मिला हत्या में इस्तेमाल किया चाकू, जानें कहां तक पहुंची जांच?
तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट वाली लिस्ट जारी कर दी है. तेल की नई रेट लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ( नोएडा और ग्रेटर नोएडा ) में पेट्रोल 28 पैसे की गिरावट के साथ 96.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है. वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे महंगा हुआ है और 96.58 रुपए लीटर पर पहुंच गया है और डीजल 23 पैसे घटकर 89.75 रुपए लीटर हो गया है. प्रयागराज की बात करें यहां पेट्रोल और डीजल क्रमशः 62 पैसे और 61 पैसे सस्ता हुआ है और दोनों के भाव 96.66 रुपए और 89.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.
देश Weather Update: दिल्ली-NCR में खुशनुमा रहेगा मौसम, इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा
क्रम संख्या |
शहर |
पेट्रोल के दाम प्रति लीटर |
डीजल के दाम प्रति लीटर |
1 |
दिल्ली |
96.72 रुपये |
89.62 रुपये |
2 |
मुंबई |
106.31 रुपये |
94.27 रुपये |
3 |
कोलकाता |
106.03 रुपये |
92.76 रुपये |
4 |
चेन्नई |
102.63 रुपये |
94.24 रुपये |
5 |
नोएडा |
96.64 रुपये |
89.82 रुपये |
6 |
गुरुग्राम |
96.77 रुपये |
89.65 रुपये |
7 |
पटना |
107.24 रुपये |
94.04 रुपये |
8 |
लखनऊ |
96.47 रुपये |
89.66 रुपये |
9 |
जयपुर |
108.67 रुपये |
93.89 रुपये |
10 |
हैदराबाद |
109.66 रुपये |
97.82 रुपये |
11 |
चंडीगढ़ |
96.20 रुपये |
84.26 रुपये |
12 |
बेंगलुरु |
101.94 रुपये |
87.89 रुपये |
Source : News Nation Bureau