केंद्र सरकार 'गाजा' के लिए शांति की अपील क्यों नहीं करती : इम्तियाज जलील
IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल का हुआ 'अशुभ' आगाज, इन 3 बड़े कारण से लीड्स टेस्ट हारा भारत
आपातकाल लोकतंत्र पर एक क्रूर हमला, मौलिक अधिकारों का किया गया दमन: कविंदर गुप्ता
सुहागरात पर इस एक्ट्रेस की लगी बोली, प्रेग्नेंट हुई तो सास ने पीटा, पति का भी नहीं मिला साथ
पुणे : पालखी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 लाख रुपए के माल बरामद
रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, तेजी से वायरल हो रहा है वीाडियो
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, गुप्त मतदान की जगह हाथ उठाकर होगी वोटिंग
स्मृति शेष : स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री, इतिहास की गुमनाम शिल्पकार सुचेता कृपलानी
DGCA ने एयरपोर्ट्स का किया निरिक्षण, जांच में पाई गईं ऐसी खामियां जो बड़े खतरों का संकेत

सावित्री जिंदल को एक और बड़ी उपलब्धि, बनी एशिया की अमीर महिला

Asia's New Richest Woman Savitri Jindal : सावित्री जिंदल भारत ही नहीं अब एशिया की सबसे अमीर महिला का टैग अपना नाम करवा चुकी हैं. पिछले दिनों सावित्री जिंदल अपनी संपत्ति में हुए जबरदस्त इजाफे की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं.

Asia's New Richest Woman Savitri Jindal : सावित्री जिंदल भारत ही नहीं अब एशिया की सबसे अमीर महिला का टैग अपना नाम करवा चुकी हैं. पिछले दिनों सावित्री जिंदल अपनी संपत्ति में हुए जबरदस्त इजाफे की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं.

author-image
Shivani Kotnala
New Update
Asia Has New Richest Woman Savitri Jindal

Asia Has New Richest Woman Savitri Jindal ( Photo Credit : Social Media)

Asia's New Richest Woman Savitri Jindal : 55 साल की सावित्री जिंदल की पहचान अब तक देश की सबसे अमीर महिला के रूप में होती थी, वहीं साधारण से दिखने वाली इस महिला का नाम अब एशिया तक में शुमार हो चुका है. सावित्री जिंदल भारत ही नहीं अब एशिया की सबसे अमीर महिला का टैग अपना नाम करवा चुकी हैं. पिछले दिनों सावित्री जिंदल अपनी संपत्ति में हुए जबरदस्त  इजाफे की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं. वहीं एक बार फिर सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन सुर्खियों में छा गई हैं. सावित्री जिंदल चीन की यांग ह्युान (Yang Huiyan) को पीछे छोड़ संपत्ति के मामले में नंबर एक के पायदान पर आ खड़ी हुई हैं.

Advertisment

चीन की यांग ह्युान (Yang Huiyan) की संपत्ति में हुई गिरावट
अब तक एशिया की सबसे अमीर महिला के नाम के रूप में चीन की यांग ह्युान (Yang Huiyan) का नाम सामने आता था, लेकिन चीन की यांग ह्युान (Yang Huiyan) की संपत्ति में करीब 11 अरब डॉलर की गिरावट के बाद ये खिताब सावित्री जिंदल को मिल गया है.  सावित्री जिंदल 18 अरब डॉलर के साथ एशिया की सबसे अमीर महिला बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन की यांग ह्युान (Yang Huiyan) की कंपनी कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को बीते साल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ेंः फेस्टिव सीजन में क्या सस्ता होगा सोना- चांदी, इस हफ्ते कीमतों में रहा उछाल

आर्थिक संकट का सामना चीन के पूरे रियल एस्टेट सेक्टर को करना पड़ा, जिससे कंट्री गार्डन होल्डिंग्स भी ना बच सकी. कंपनी को हुए नुकसान के बाद अब  यांग ह्युान (Yang Huiyan) सावित्री जिंदल से पीछे छूट गई हैं. बता दें यांग ह्युान (Yang Huiyan)पिछले पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला बनी हुई थीं. साल 2021 तक यांग ह्युान (Yang Huiyan) की संपत्ति 24 अरब डॉलर थी.

पिछले दिनों भी सावित्री रही थी चर्चा में 
सावित्री जिंदल की संपत्ति दो साल पहले यानि 2020 में 4.8 अरब डॉलर हुआ करती थी वहीं उनकी संपत्ति पिछले दिनों करीब तीन गुना बढ़कर 17.7 अरब डॉलर पर आ पहुंची थी. उनकी संपत्ति में करीब 12 अरब डॉलर का इजाफा रहा था. फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट 2022 (Forbes Billionaire List 2022) की मानें तो देश की सबसे अमीर महिला सावित्री की विश्व रैंकिग में भी सुधार हुआ था, वह विश्व रैंकिंग में भी 126वें पायदान पर आ चुकीं थीं.

HIGHLIGHTS

  • 18 अरब डॉलर संपत्ति के साथ सावित्री बनीं एशिया की रिच वूमन
  • यांग ह्युान की संपत्ति में 11 अरब डॉलर की गिरावट की गई दर्ज
Savitri Jindal Husband Asia Has New Richest Woman Savitri Jindal Savitri Jindal family Savitri Jindal Net Worth Yang Huiyan savitri jindal Age
      
Advertisment